आगरा भूमि विवाद (सोर्स: नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, महिला को लगी गोली, गांव में तनाव

Agra Firing During Land Dispute: महिला को गोली किन परिस्थितियों में लगी और किसकी तरफ से गोली चलाई गई, फिलहाल यह जांच का विषय है। गोली लगने की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

प्रदीप कुमार रावत, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • इरादत नगर के चंदीपुरा गांव में जमकर चले लाठी-डंडे और फरसा

  • मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कई थानों का पुलिस फोर्स तैनात

  • कानून अपने हाथ में लेने से क्यों नहीं डर रहे हैं लोग

Agra Violent Land Dispute Clash: आगरा पुलिस कमिश्नरेट के देहात क्षेत्र में आपसी रंजिश और जमीन के विवाद को लेकर हिंसक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि छोटे-छोटे विवाद भी मारपीट, फायरिंग और जानलेवा हमलों में तब्दील हो रहे हैं। लोगों में कानून का खौफ कम होता दिखाई दे रहा है।

यही वजह है कि विवादों को बातचीत और कानूनी तरीके से सुलझाने के बजाय लोग खुलेआम हथियारों के साथ एक-दूसरे पर हमला करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आगरा पुलिस कमिश्नरेट के ईस्ट जोन अंतर्गत थाना इरादत नगर क्षेत्र के गांव चंदीपुरा से सामने आया है। यहां जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

गांव में मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि गांव चंदीपुरा में जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और फरसे चले।

घटना के दौरान फायरिंग होने की भी बात सामने आई है। संघर्ष के बीच एक महिला को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। महिला को गोली किन परिस्थितियों में लगी और किसकी तरफ से गोली चलाई गई, फिलहाल यह जांच का विषय है। गोली लगने की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने संभाल मोर्चा

सूचना मिलते ही थाना इरादत नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए आगरा भिजवाया है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों का पुलिस फोर्स भी तनाव को देखते हुए गाँव चंदीपुरा पर पहुंच गया।

पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष और हंगामे के दृश्य सामने आने की बात कही जा रही है।

गांव में तनावपूर्ण माहौल

फिलहाल महिला को गोली लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

ऐसे घटनाएं पुलिस की कार्रवाई पर खड़ा करती हैं सवाल

सवाल यह है कि आखिर जमीन और आपसी रंजिश के विवाद में लोग कानून अपने हाथ में लेने से क्यों नहीं डर रहे हैं? लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं आगरा पुलिस की कानून व्यवस्था और अपराधियों में खौफ पैदा करने की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि चंदीपुरा की इस घटना में पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है और दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के लिए जिम्मेदार लोगों पर कब तक शिकंजा कसता है।

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर, फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज