सपा नेता लाखन सिंह यादव  (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

अखिलेश को CM बनाने की खाई कसम! न गाड़ी, न काफिला...67 साल के लाखन साइकिल से निकले यूपी की यात्रा पर

Akhilesh Supporter Cycle Journey: सपा नेता लाखन सिंह यादव अपनी अनोखी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। 2017 में अखिलेश की सरकार जाने के बाद से वह लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में घूमकर प्रचार कर रहे।

प्रदीप कुमार रावत, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • 67 साल के लाखन सिंह यादव 2017 से कर रहे साइकिल यात्रा

  • उत्तर प्रदेश में घूमकर समाजवादी विचारधारा का प्रचार कर रहे

  • अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील की

Agra Lakhan Singh Cycle Yatra: उम्र 67 साल, हौसले किसी नौजवान से कम नहीं और जुनून ऐसा कि साइकिल के सहारे पूरे उत्तर प्रदेश का सफर तय करने का संकल्प। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लाखन सिंह यादव इन दिनों अपनी अनोखी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। 2017 में अखिलेश यादव की सरकार जाने के बाद से वह लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में घूमकर समाजवादी विचारधारा का प्रचार कर रहे हैं।

रविवार को आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन में भी लाखन सिंह यादव अपनी साइकिल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह पूरे प्रदेश में शहर-शहर और गांव-गांव घूम रहे हैं।

उनका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाजवादी विचारधारा से जोड़ना है। वह लोगों से अपील कर रहे हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हर हाल में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट हों।

ऐसे होती है खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था

लाखन सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो पिछड़ों, दलितों, युवाओं, बेरोजगारों और किसानों की आवाज उठाती है। इन वर्गों के अधिकारों और उनके भविष्य के लिए समाजवादी सरकार का बनना जरूरी है। उनका कहना है कि वह अपनी साइकिल यात्रा के जरिए इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

जब उनसे पूछा कि इतनी लंबी यात्रा में खाने-पीने और रात में ठहरने की व्यवस्था कैसे होती है तो उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में समाजवादियों का एक बड़ा कुनबा है। जिस शहर या गांव में पहुंचते हैं, वहां पार्टी के लोग मिल जाते हैं। रहने और खाने की व्यवस्था भी आसानी से हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस सफर में उन्हें कभी किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

महासम्मेलन में अखिलेश से नहीं मिल पाए

आगरा में आयोजित दलित महासम्मेलन को लेकर उन्होंने खुशी जाहिर की। लाखन सिंह यादव ने बताया कि आगरा में इतने बड़े सम्मेलन का आयोजन देखकर उन्हें अच्छा लगा। हालांकि वह अखिलेश यादव से व्यक्तिगत मुलाकात नहीं कर सके, लेकिन उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है। उनका कहना है कि वह अखिलेश यादव के सिद्धांतों पर चल रहे हैं और साइकिल से पूरे प्रदेश में घूमकर उनके विचारों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

67 साल की उम्र में भी लाखन सिंह यादव का यह जुनून लोगों का ध्यान खींच रहा है। उनके लिए साइकिल महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का माध्यम बन गई है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार