कांवड़िओं का हंगामा (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

कांवड़ चढ़ाने को लेकर आगरा में हंगामा; शिवभक्तों की पुलिस से नोकझोंक, गर्मी में कई कांवड़िए हुए बेहाल

Agra Kanwar Protest: आगरा के खंदारी में कांवड़ चढ़ाने की अनुमति को लेकर शिवभक्तों और पुलिस में नोकझोंक हो गई। कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध किया। गर्मी में कई कांवड़िए परेशान दिखे।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Kanwar Yatra: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था का पर्व माना जाता है। देशभर में हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शिवभक्त गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी बीच आगरा में सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ चढ़ाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया।

पुलिस और शिवभक्तों के बीच हुई नोकझोंक

आगरा के खंदारी स्थित पंचायत बगीची पर कांवड़ चढ़ाने की मांग को लेकर शिवभक्तों और पुलिस के बीच पुलिस और शिवभक्तों के बीच नोकझोंक हो गई। कांवड़ियों ने मंदिर में कांवड़ चढ़ाने की अनुमति मांगी, लेकिन अनुमति को लेकर पुलिस और शिवभक्तों के बीच बात बिगड़ गई।

आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया और विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। आधा घंटे तक कांवरियों ने जाम लगाकर जमकर हंगामा काटा... बम मुश्किल पुलिस ने कॉमेडी और उनके परिजनों को समझा बूझकर दूसरे मंदिर की ओर भेजा किया।

गर्मी के कारण परेशान हुए कांवड़िए

लंबे समय तक सड़क पर इंतजार और तेज गर्मी के चलते कई कांवड़िए परेशान हो गए। बताया गया कि कुछ कांवड़िए गर्मी और थकान के कारण चक्कर खाकर गिर पड़े, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद कांवड़िए अपनी कांवड़ लेकर दूसरे मंदिर की ओर रवाना हो गए। सावन के दौरान कांवड़ियों की भारी भीड़ और संवेदनशील माहौल को देखते हुए पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। हालांकि, खंदारी की घटना ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया कि आस्था के इस पर्व पर प्रशासन और शिवभक्तों के बीच बेहतर समन्वय क्यों नहीं बन पाया।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल