घायल होमगार्ड और बेटा (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा में दबंगों के हौसले बुलंद! ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड और बेटे पर फावड़े से जानलेवा हमला

Agra Crime News: पिनाहट क्षेत्र के करोड़़ी पुरा गांव में रास्ते से सामान हटाने को लेकर विवाद के बाद होमगार्ड और उनके बेटे पर लाठी-डंडों व फावड़े से हमला करने का आरोप है। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • रास्ते में रखा सामान हटाने को कहने पर भड़के दबंग

  • लाठी-डंडों से पीटा, फावड़े से किया हमला

  • घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Home Guard Attacked In Agra: अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगरा पुलिस कमिश्नरेट लगातार कार्रवाई का दावा कर रहा है, लेकिन शहर से लेकर देहात तक सामने आ रही कुछ घटनाएं पुलिस की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। ताजा मामला आगरा के पूर्वी जोन के थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव करोड़़ी पुरा का है। यहां ड्यूटी पर जा रहे एक होमगार्ड और उसके पुत्र पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने फावड़े से भी वार किए, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति फावड़ा लिए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच होना अभी बाकी है।

रास्ते में रखा सामान हटाने को कहने पर भड़के दबंग

जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड अपने पुत्र के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रखे सामान को हटाने के लिए कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते होमगार्ड तथा उनके पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने फावड़े से भी वार किए। अचानक हुए इस हमले में दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए।

सीएचसी से हायर सेंटर रेफर, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल होमगार्ड और उनके पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। हालत को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वायरल वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि जब ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड और उनके पुत्र पर इस तरह हमला हो सकता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में चिंता होना स्वाभाविक है। फावड़ा लेकर हमला करने का आरोप और मारपीट का वायरल वीडियो पुलिस के लिए भी चुनौती बन गया है।

अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है और क्षेत्र में दहशत के माहौल को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, संविधान मंजूर होने के 15 दिन में मतदान, हड़ताल फिर भी जारी

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, 3 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; 7 राज्यों में अलर्ट जारी

महाराजा हरि सिंह स्वतंत्र रहना चाहते थे, फिर क्यों किया भारत के साथ विलय? जानिए कश्मीर की पूरी कहानी

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी