आगरा में सोने चांदी की कीमतें (सोर्स: सोशल मीडिया)
आगरा

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से बाजार में पसरा सन्नाटा, आगरा में सहालग में भी खरीदारी से कतरा रहे ग्राहक

Agra Gold Silver Prices Fall: अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते बीते दिनों सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। सोना 1.93 लाख रुपये तक पहुंचा।

प्रदीप कुमार रावत, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • भाव और गिरने की आशंका में ग्राहकों ने रोके कदम

  • ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- अब ज्यादा गिरावट की गुंजाइश नहीं

  • खरीदारी करने के बाद यदि कीमतें और नीचे आ गईं तो लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है

Gold Silver Price Drop Affects Jewellery Market: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी के बाद अब आई गिरावट ने सराफा बाजार का समीकरण बदल दिया है। कभी रिकॉर्ड ऊंचाई छूने वाले सोने-चांदी के भाव अब नीचे आ रहे हैं। बाजार में सहालग का दौर शुरू हो चुका है और देवोत्थान एकादशी के बाद मांगलिक कार्यों में तेजी भी आ गई है, लेकिन कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के चलते ग्राहक फिलहाल खरीदारी से दूरी बना रहे हैं। लोगों को आशंका है कि यदि आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव और गिर गए तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते बीते दिनों सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। सोना जहां 1.93 लाख रुपये तक पहुंच गया था, वहीं चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते हुए 4.27 लाख रुपये तक जा पहुंची थी। हालांकि अब बाजार में परिस्थितियां बदल रही हैं और दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है।

धीरे-धीरे बाजार में लौट रही स्थिरता

ज्वेलर्स एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष मधुकर कक्कड़ ने 'नव भारत' को बताया कि मिडिल ईस्ट का तनाव खत्म होने के बाद बाजार धीरे-धीरे स्थिरता की ओर लौट रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि सहालग शुरू होने से पहले बाजार में खरीदारी का अच्छा माहौल था। ग्राहक सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन लगातार गिरते भाव ने लोगों के मन में असमंजस पैदा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों को डर है कि आज खरीदारी करने के बाद यदि कीमतें और नीचे आ गईं तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी आशंका के चलते लोगों ने फिलहाल खरीदारी रोक दी है। हालांकि मधुकर कक्कड़ का मानना है कि अब कीमतों में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। अधिकतम पांच हजार रुपये तक की और गिरावट आ सकती है।

अभी भी चढ़ सकते हैं भाव

उन्होंने कहा कि सोने और चांदी के भाव कभी भी दोबारा चढ़ना शुरू हो सकते हैं। जैसे ही कीमतों में तेजी का रुख बनेगा, ग्राहक फिर से खरीदारी के लिए बाजार में निकल पड़ेंगे। फिलहाल मांगलिक कार्यों का सीजन होने के बावजूद ग्राहक इंतजार करने की रणनीति अपना रहे हैं।

वर्तमान में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि चांदी करीब 1.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। ऐसे में सराफा कारोबारियों की निगाहें अब कीमतों के अगले रुख पर टिकी हैं।

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें