Latest Silver Rings: महिलाओं के हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी चांदी की ये 10 स्टाइलिश रिंग्स

अंकिता पटेल

मिनिमल सिल्वर बैंड

सिंपल ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए पतले सिल्वर बैंड रिंग्स एक शानदार विकल्प हैं। इनका सादा और क्लासी डिजाइन ऑफिस, कॉलेज और रोजमर्रा के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है।

मिनिमल सिल्वर बैंड | Source- Pinterest

फ्लोरल सिल्वर रिंग

फूलों की आकृति वाली सिल्वर रिंग हाथों को नाजुक और खूबसूरत लुक देती है। इसमें छोटे फूल, पत्तियों या बारीक नक्काशी का डिजाइन चुन सकती हैं। कुर्ती, सूट और साड़ी के साथ ऐसी रिंग काफी आकर्षक लगती है।

फ्लोरल सिल्वर रिंग | डिजाइन फोटो

ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर रिंग

ऑक्सिडाइज्ड फिनिश वाली रिंग्स पारंपरिक और बोहो लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए अच्छी हैं। इन पर बनी बारीक नक्काशी और डार्क फिनिश इन्हें अलग पहचान देती है।

सिल्वर रिंग | डिजाइन फोटो

स्टोन स्टडेड रिंग

अगर आपको रिंग में थोड़ी चमक पसंद है, तो स्टोन स्टडेड डिजाइन चुनें। इसमें सफेद, नीले, हरे या रंगीन स्टोन लगे हो सकते हैं। छोटे स्टोन वाली रिंग डेली वियर के लिए अच्छा विकल्प है।

स्टोन स्टडेड रिंग | Source- Pinterest

हार्ट शेप सिल्वर रिंग

दिल के आकार वाली रिंग रोमांटिक और क्यूट लुक देती है। इसका मिनिमल डिजाइन युवतियों के साथ हर उम्र की महिलाओं को पसंद आ सकता है। इसे कैजुअल टॉप, ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।

हार्ट शेप सिल्वर रिंग | डिजाइन फोटो

ओपन सिल्वर रिंग

ओपन रिंग के दोनों सिरे आपस में जुड़े नहीं होते। इनके सिरों पर मोती, छोटे स्टोन या फूलों की आकृति बनी हो सकती है। इसका मॉडर्न डिजाइन वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ खूबसूरत लगता है।

ओपन सिल्वर रिंग | डिजाइन फोटो

पर्ल सिल्वर रिंग

चांदी के साथ सफेद मोती का कॉम्बिनेशन बेहद एलिगेंट दिखाई देता है। छोटी पर्ल रिंग ऑफिस मीटिंग से लेकर फैमिली फंक्शन तक पहनी जा सकती है। साड़ी, सूट और फॉर्मल ड्रेस के साथ क्लासी लुक देती है।

पर्ल सिल्वर रिंग | डिजाइन फोटो

ज्योमेट्रिक सिल्वर रिंग

स्क्वायर, सर्कल, ट्रायंगल और ओवल शेप वाली रिंग्स मॉडर्न ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बढ़िया विकल्प हैं। इनका साफ-सुथरा पैटर्न सादे आउटफिट को भी स्टाइलिश बना सकता है।

ज्योमेट्रिक रिंग | डिजाइन फोटो

लीफ डिजाइन सिल्वर रिंग

पत्तियों से प्रेरित डिजाइन वाली रिंग्स प्रकृति से जुड़ा खूबसूरत एहसास देती हैं। इसमें एक पत्ती या कई छोटी पत्तियों का पैटर्न हो सकता है। इसकी बारीक बनावट एथनिक और वेस्टर्न दोनों के साथ अच्छी लगती है।

लीफ सिल्वर रिंग | डिजाइन फोटो

स्टैकिंग सिल्वर रिंग्स

एक ही उंगली में दो या तीन पतली रिंग्स को साथ पहनने का स्टाइल स्टैकिंग कहलाता है। आप प्लेन, टेक्सचर्ड और छोटे स्टोन वाली रिंग्स को मिलाकर नया लुक बना सकती हैं।

स्टैकिंग रिंग्स | डिजाइन फोटो

Quick Wedding Mehendi Design: मंडला से अरेबिक तक, स्टेंसिल से बनाएं मेहंदी के ये 10 ट्रेंडी पैटर्न

Swipe Up