आगरा के किसान नेता श्याम सिंह चाहर सोर्स- नवभारत लाइव
आगरा

नवभारत की खबर का असर: किसान नेता को मानसिक रोगी बताना पड़ा भारी, मंडलायुक्त ने मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

Agra Cooperative department action: किसान नेता श्याम सिंह चाहर को जांच रिपोर्ट में मानसिक रोगी लिखने पर मंडलायुक्त ने सख्ती दिखाई है। आरोप सही मिलने पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की संस्तुति की है।

प्रदीप कुमार रावत, अमन मौर्या

Agra Farmer Leader Shyam Singh Chahar News: आगरा में किसान नेता एवं सहकारी समिति के सदस्य श्याम सिंह चाहर को आधिकारिक जांच रिपोर्ट में ‘मानसिक रोगी’ और ‘मानसिक पीड़ित’ लिखना अधिकारियों को भारी पड़ता नजर आ रहा है। मामले में मंडलायुक्त कार्यालय ने जांच के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की संस्तुति की है। संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता, आगरा मंडल से कार्रवाई कर रिपोर्ट भी मांगी गई है।

किसान नेता को बताया था मानसिक रोगी

मामला 3 जून, 2026 को तैयार की गई जांच रिपोर्ट से जुड़ा है। आरोप है कि संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता, आगरा मंडल की ओर से तैयार रिपोर्ट में किसान नेता श्याम सिंह चाहर के लिए मानसिक रोगी और मानसिक पीड़ित जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस रिपोर्ट को लेकर उन्होंने आपत्ति जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी।

अपर आयुक्त ने की थी कार्रवाई की संस्तुति

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप यादव ने जांच के आदेश दिए और जांच की जिम्मेदारी अपर आयुक्त राजेश कुमार को सौंपी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अपर आयुक्त ने 8 सितंबर 2026 को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की संस्तुति की। साथ ही संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता आदित्य कुमार से कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। अपर सांख्यिकी अधिकारी सुशील कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की बात सामने आई है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शासन को पत्र भेजे जाने की भी प्रक्रिया बताई गई है।

आगरा के किसान नेता को मनोरोगी मामले में प्रशासन की कार्रवाई

किसान नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप

श्याम सिंह चाहर का आरोप है कि उन्होंने सहकारी समितियों, आवास समितियों और वेतनभोगी समितियों में कथित वित्तीय अनियमितताओं और घोटालों की जांच की मांग को लेकर अधिकारियों को पत्र दिए थे। उनका कहना है कि शिकायतों की जांच को प्रभावित और गुमराह करने के उद्देश्य से उन्हें मानसिक रोगी बताने का प्रयास किया गया। उन्होंने शिकायतें वापस लेने के लिए दबाव बनाए जाने का भी आरोप लगाया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

‘नव भारत’ ने प्रमुखता से उठाया था मामला

किसान नेता श्याम सिंह चाहर से जुड़े इस मामले को ‘नव भारत’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद मंडलायुक्त कार्यालय की ओर से जांच कराए जाने और अब दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति किए जाने को खबर के असर के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि मामले में अंतिम कार्रवाई संबंधित विभागीय स्तर पर लिए जाने वाले निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील