वायरल पोस्ट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
आगरा

Agra: 'माऊ' को ढूंढ़ने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपये का इनाम, आगरा में चर्चा का विषय बना लापता तोता

Agra Missing Parrot: 13 जुलाई से लापता पालतू तोते 'माऊ' की सुरक्षित वापसी पर परिवार ने ₹50 हजार का इनाम घोषित किया है। शहरभर में होर्डिंग लगाकर और सोशल मीडिया पर लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Missing Pet Parrot Reward: आगरा में एक पालतू तोते के लापता होने का मामला इन दिनों शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 13 जुलाई से गायब हुए पालतू तोते 'माऊ' की तलाश में उसका परिवार लगातार प्रयास कर रहा है। परिवार ने माऊ की सुरक्षित वापसी या उसके बारे में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद शहर में यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग

परिवार ने बोदला चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाए हैं, जिनमें माऊ की तस्वीर और उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी लगातार पोस्ट साझा कर लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।

परिवार का कहना है कि माऊ उनके लिए सिर्फ एक पालतू पक्षी नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य है। उसे कभी पिंजरे में नहीं रखा गया और वह हमेशा घर के सदस्यों के साथ खुला रहता था। उसकी नीचे वाली चोंच और पंखों पर मौजूद काले धब्बे उसकी खास पहचान हैं, जिससे उसे आसानी से पहचाना जा सकता है।

सुरक्षित वापसी की अपील

माऊ के अचानक गायब होने से पूरा परिवार बेहद परेशान है। परिवार का कहना है कि यदि किसी को माऊ दिखाई दे या उसके संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिले तो वह तत्काल संपर्क करे। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और माऊ की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित होने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। परिवार को विश्वास है कि शहरवासियों के सहयोग और जागरूकता से उनका चहेता माऊ जल्द ही सुरक्षित अपने घर लौट आएगा।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात