एम्ब्रायोलॉजी सम्मेलन  (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

आगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

ACE India 2026: आगरा के आईटीसी मुगल में ACE 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रो. एसपी सिंह बघेल ने उद्घाटन किया, जबकि डॉ. गौरव मजूमदार ने ACE India के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra ACE India 2026: प्रजनन चिकित्सा और क्लिनिकल एम्ब्रायोलॉजी के क्षेत्र में नई तकनीकों, शोध और भविष्य की संभावनाओं पर मंथन के लिए आगरा में देश-विदेश के विशेषज्ञों का बड़ा जमावड़ा हुआ। होटल आईटीसी मुगल में Academy of Clinical Embryologists (ACE), India के 14वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ACE 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में देश-विदेश से आए एक हजार से अधिक विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने सहभागिता की। उद्घाटन समारोह में आधुनिक प्रजनन तकनीकों, एम्ब्रायोलॉजी में हो रहे शोध और बदलती चिकित्सा तकनीक पर विस्तार से चर्चा हुई।

समारोह का सबसे खास पल उस समय आया, जब निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. सुजाता रामकृष्णन ने ACE India के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. गौरव मजूमदार को सौंपी। अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज से समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। एकेडमी के पदाधिकारियों और विशेषज्ञों ने डॉ. मजूमदार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. केशव मल्होत्रा ने किया अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। आयोजन सचिव डॉ. केशव मल्होत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. सुजाता रामकृष्णन, सचिव डॉ. परशुराम गोपीनाथ सहित अन्य पदाधिकारियों ने एम्ब्रायोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध और तकनीकी बदलावों पर अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि प्रो.एस.पी.सिंह बघेल ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान के साथ शोध को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच हैं। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के विस्तार के साथ एम्ब्रायोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे बदलावों को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें- आगरा में ACE 2026: विशेषज्ञों ने बांझपन के बदलते कारणों और आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों पर किया मंथन, बताए फायदे

इस अवसर पर ACE 2026 न्यूज़लेटर का विमोचन किया गया। वहीं वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा को एम्ब्रायोलॉजी एवं प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मंच पर ACE की कोषाध्यक्ष डॉ. राजवी मेहता और डॉ. नवल शाह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव डॉ. नवल शाह ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन में डॉ.निहारिका मल्होत्रा, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ.अम्बर गुप्ता, डॉ. किया पाराशर, डॉ. रजनी पचौरी, डॉ. मीनल जैन, डॉ. सुधा बंसल, डॉ. रिचा सिंह, डॉ. नीरजा सचदेव और डॉ. कृष्णा चैतन्य समेत बड़ी संख्या में विशेषज्ञ मौजूद रहे।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह