निकाह के दौरान बैठा युवक और सीएम योगी। 
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में मुस्लिम युवक कर रहा था नाबालिग हिंदू लड़की से शादी, बजरंग दल ने काटा बवाल

Shahjahanpur Bajrang Dal: उत्तर प्रदेश में बजरंग दल ने एक नाबालिग हिंदू लड़की की मुस्लिम लड़के से हो रही शादी रुकवा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है।

रंजन कुमार

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 9वीं क्लास की छात्रा के मुस्लिम लड़के के साथ हो रहे निकाह को हिंदू संगठन ने रुकवा दिया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। आरोप है कि किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करवाया जा रहा था। बारात के बीच में ही हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, रविवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत शाहवजनगर में जनता मैरिज हॉल में एक शादी कार्यक्रम चल रहा था। दुल्हन मैरिज हॉल में ऊपर की मंजिल पर बैठी हुई थी। दूल्हा सेहरा बांधे हुए नीचे बैठा था। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के नेता राजेश अवस्थी पुलिस के साथ वहां पहुंचे। देखते ही देखते और संगठन के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। पुलिस को देखकर निकाह में शामिल होने आए बाराती वहां से भागने लगे।

किशोरी को मुस्लिम बता रहे थे लोग

पुलिस ने जब लड़की के बारे में पूछा सभी ने चुप्पी साध ली। राजेश अवस्थी ने बताया कि दो-तीन दिनों से नाबालिग हिंदू लड़की की शादी दूसरे समुदाय के लड़के से किए जाने की सूचना कार्यकर्ताओं से मिल रही थी। लड़की हिंदू है। वह नाबालिग है। अभी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। इस दौरान पूछताछ में पहले बारातियों ने लड़की को मुस्लिम बताया। फिर जब सख्ती से पूछताछ गई तो लड़की की मां ने अपना नाम गुंजन सक्सेना बताया। उन्होंने बेटी को बालिग बताया। हालांकि, जब मार्कशीट देखी गई तो उसकी उम्र 16 साल पाई गई।

EndFragment

हिरासत में लोग

पुलिस दूल्हा-दुल्हन और दोनों पक्षों से जुड़े लोगों को अपने साथ थाने ले गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद इसमें विधिकपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। लड़की की उम्र 16 साल है, उसने अपने बयान में अपनी उम्र 17 साल बताई है। इन लोगों को कानून का भय नहीं है। वहीं, हिंदू संगठन के सदस्यों ने कहा कि इन पर धर्मांतरण, लव जिहाद ऐसी धाराएं लगानी चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान