गाजीपुर के ढाबे में प्लेट में मरा चूहा दिखाता ग्राहक। 
उत्तर प्रदेश

दही के साथ परोसा मरा चूहा...गाजीपुर के ढाबे का वायरल वीडियो देखा क्या? प्रशासन ने किया सील

Ghazipur Viral Video: गाजीपुर में चौंकाने वाली घटना हुई है। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे स्थित सम्राट ढाबा में ग्राहक को परोसे गए दही में मरा चूहा मिला। इससे ग्राहकों में हड़कंप मच गया। इसका वीडियो वायरल है।

रंजन कुमार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में चौंकाने वाला मामला सामने में आया है। यहां के एक नामचीन ढाबे में कस्टमर को दिए खाने में मरा चूहा निकला है। इसकी जानकारी के बाद ढाबे में मौजूद सभी ग्राहक हैरान-परेशान हो उठे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FSDA )ने ढाबे को सील कर दिया है। दही में मरा चूहा मिलने के बाद प्रशासन ने अन्य ढाबों और होटलों में भी मानकों की जांच शुरू कर दी है। दही में मिले मरे चूहे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मामला वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर स्थित सम्राट ढाबा का है। गाजीपुर के मुहम्मदाबाद इलाके के कुछ लोग हाईवे से गुजर रहे थे। इस दौरान वे सभी लोग खाने के लिए वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर स्थित सम्राट ढाबे पर गए। पीड़ितों ने ढाबे पर खाने का ऑर्डर दिया। इन लोगों ने खाने में दही भी ऑर्डर की थी। एक के बाद एक करके उनके ऑर्डर के सभी खाने पीने के सामान को टेबल पर परोसा गया। जब ढाबे के वेटर ने खाना सर्व किया तो ग्राहकों के होश उड़ गए। दही की प्लेट में एक मरा हुआ चूहा मिला। खाने की प्लेट में मरा चूहा निकलने की ग्राहकों ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

वीडियो वायरल होने पर FSDA हरकत में आया

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। घटना बाद एफएसडीए हरकत में आया। एफएसडीए की एक टीम सम्राट ढाबा पहुंची। पूरे ढाबे की गहनता से जांच की गई। जांच में ढाबे में तमाम खामियां मिलीं। इसके बाद एफएसडीए ने ढाबा सीज कर दिया है।

दर्ज नहीं हुई एफआईआर

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा। गाजीपुर कोतवाली निरीक्षक महेंद्र सिंह ने ढाबे पर हुई जांच की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बाबत फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

यात्रियों की सेहत से खिलवाड़?

गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित होने की वजह से इस ढाबे पर रोजाना सैकड़ों यात्री खाना खाते हैं। गाजीपुर के सबसे पुराने और नामी ठिकानों में से एक सम्राट ढाबा माना जाता है। ऐसे में स्वच्छता मानकों की इस तरह की अनदेखी ने जिले के अन्य होटलों और ढाबों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO

सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज, नासिक में राष्ट्रपति और त्रयंबकेश्वर में सीएम ने किया धर्म ध्वजारोहण

तमिलनाडु की जेल में सुरक्षा में कोताही पर एक्शन! उप जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कईयों का ट्रांसफर हुआ

Delhi Chalo March को लेकर मेट्रो सेवा पर असर! राजीव चौक समेत 10 प्रमुख रूटों का रहेगा डायवर्जन, देखें लिस्ट

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO