सीएम योगी से चिप्स मांग रहा बच्चा। इमेज-सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

'बुलडोजर बाबा' से बच्चे ने मांग दी चिप्स, सीएम योगी खिलखिलाकर हंस पड़े, Video Viral

CM Yogi Today News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बच्चे से पूछा क्या चाहिए? उसने सीएम के कान में धीरे से कहा चिप्स चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री खिलखिलाकर हंस पड़े। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

रंजन कुमार

CM Yogi and Child Chips News: मकर संक्रांति के मौके पर गोरक्षपीठाधीश्वर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी अर्पित की। उनकी पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं से भेंट के दौरान ऐसा क्षण सामने आया, जिसे देखकर लोग हंस पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब बैठे थे तो छोटे बच्चे को बुलाया। उन्होंने स्नेहपूर्वक उसके सिर पर हाथ फेरा। मुख्यमंत्री ने उससे पूछा क्या चाहिए? बच्चा कुछ नहीं बोला। सीएम योगी ने दो-तीन बार बड़े अपनत्व से पूछे, तब जाकर बच्चे ने उनके कान में धीरे से कुछ कहा। मुख्यमंत्री समझ नहीं पाए कि बच्चा क्या कह रहा। उन्होंने पूछा क्या चाहिए। बच्चे ने कहा चिप्स चाहिए। यह सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलखिलाकर हंस पड़े। उनके ठहाके सुनकर वहां मौजूद श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी मुस्कुरा उठे। इसके बाद बच्चे के लिए चिप्स मंगवाकर उसे दिया गया।

प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेशवासियों, संतों और श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय सनातन परंपरा का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। जो आस्था, साधना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि बुधवार से पूरे प्रदेश में लाखों श्रद्धालु पवित्र स्थलों पर पहुंचकर आस्था प्रकट कर रहे हैं। गुरुवार को गोरखपुर में बाबा गोरखनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे सुबह 4 बजे गोरखनाथ मंदिर की विशिष्ट पूजा के बाद भगवान गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी अर्पित करने का अवसर मिला।

इस जगत की आत्मा हैं सूर्यदेव

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यदेव इस जगत की आत्मा हैं। सनातन परंपरा में सूर्य उपासना को विशेष स्थान दिया गया है। मकर संक्रांति हर प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत प्रशस्त माना जाता है। सीएम ने बताया कि ज्योतिषीय परंपरा के अनुसार सूर्य का अयन वृत्त 12 राशियों में विभाजित है। एक से दूसरी राशि में सूर्य के संक्रमण को संक्रांति कहा जाता है। जब सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करता है तो वह मकर संक्रांति कहलाती है। इस दिन से सूर्य उत्तरायण होते और छह महीने तक मिथुन राशि तक उत्तरायण रहते हैं। उत्तरायण काल में दिन बड़े और रातें छोटी होती हैं। यह समय ऊर्जा, जीवन, सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। सूर्य के प्रकाश का मानव जीवन में कितना महत्व है, उसका अनुमान भारत की ऋषि परंपरा, पर्व-त्योहारों से लगाया जा सकता है।

श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री योगी ने मकर संक्रांति पर देश और दुनिया से आए श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में जहां लाखों श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित कर रहे हैं, वहीं प्रयागराज में संगम तट पर आस्था का अद्भुत दृश्य दिख रहा है। प्रयागराज में कल्पवासी और संतजन साधना में लीन हैं। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती के पावन संगम में श्रद्धालु डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे। यह दृश्य देश की आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक एकता को दिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे पर्व न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज को जोड़ते हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन