हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे को क्लियर करता हुआ क्रेन (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराया कैंटर, दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत, 24 घायल

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नोएडा के दनकौर क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अभिषेक सिंह

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नोएडा के दनकौर क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा तफरी का माहौल देखा गया।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद मेरठ के तेज गढ़ी चौराहे की शर्मा बैंड पार्टी हापुड़ में एक कार्यक्रम करने के बाद कैंटर वाहन से रविवार की देर रात करीब ढाई बजे ईस्टर्न पेरिफेरल से फरीदाबाद के लिए जा रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ।

हादसे में 24 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

जानकारी के मुताबिक इसी दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर का टायर फट गया, जिसकी वजह से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बैंड पार्टी में लगभग 30 लोग थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सोमपाल (50), रोहित (25), राजू (35) और अर्जुन (38) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर थाना दनकौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और तत्काल घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है और मृतकों के पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने पहुंचकर खाली कराई सड़क

मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है और ईस्टर्न पेरिफेरल पर मौजूद सीसीटीवी के जरिए भी बैंड पार्टी के वाहन की गति का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जिससे जानबूझ  कर या लापरवाही से हादसे को कारित किए जाने की शंका का समाधान किया जा सके।

-एजेंसी इनपुट के साथ

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार