उत्तर प्रदेश में एसआईआर।  
उत्तर प्रदेश

यूपी में कट गए 2.89 करोड़ वोटरों के नाम, इस दिन आएगा एसआईआर का फाइनल ड्राफ्ट

Uttar Pradesh SIR Detail: उत्तर प्रदेश में एसआईआर से पहले 15.44 करोड़ वोटर थे। एसआईआर प्रक्रिया के बाद इनकी संख्या में ढाई करोड़ कमी आने की संभावना थी। यूपी में 1.27 करोड़ वोटर परमानेंट शिफ्ट कर गए।

रंजन कुमार

Uttar Pradesh SIR: भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर्स लिस्ट में फर्जीवाड़े को रोकने और फेक वोटरों का नाम हटाने के उद्देश्य से बिहार के बाद 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया शुरू कराई है। मंगलवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार और केरल में एसआईआर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में भी एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फाइनल एसआईआर लिस्ट 31 दिसंबर को आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक एसआईआर प्रक्रिया के बाद उत्तर प्रदेश में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटे गए हैं। इससे पहले 11 राज्यों में 3.69 करोड़ वोटरों के नाम काटे जा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में एसआईआर से पहले 15.44 करोड़ वोटर थे। एसआईआर के बाद इनकी संख्या में ढाई करोड़ कमी आने की संभावना थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 दिसंबर तक एसआईआर के बाद जो आंकड़े आए थे, उसके मुताबिक 2.91 करोड़ नाम कम हो गए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इन 2.91 करोड़ नाम की डिटेल शेयर की थी। रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 1.27 करोड़ वोटर परमानेंट शिफ्ट कर गए, इसलिए उनके नाम काटे गए हैं। 45.95 लाख वोटर वेरिफिकेशन प्रोसेस में मृतक माने गए। 23.59 लाख डुप्लीकेट वोटर थे। मतलब इनका दो जगह नाम था। 84.73 लाख वोटर लापता थे। 9.57 लाख मतदाताओं ने एसआईआर फॉर्म तो लिया था, मगर इसे जमा नहीं किया था।

30 जनवरी तक कर सकेंगे दावे और आपत्तियां

31 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश की फाइनल एसआईआर लिस्ट आएगी। इसके बाद आपके पास 30 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां देने का वक्त है। 21 फरवरी तक नोटिस और दावें निपटाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर्स लिस्ट 28 फरवरी को जारी होगी।

बाकी राज्यों में क्या?

मध्य प्रदेश की वोटर लिस्ट से 42.74 लाख नाम हटाए गए हैं। जिन वोटरों के नाम हटाए गए हैं, उनमें 19.19 लाख पुरुष और 23.64 लाख महिलाएं शामिल हैं। 8.40 लाख नाम ऐसे हैं, जिनकी मैपिंग नहीं हुई। छत्तीसगढ़ में 27.34 लाख नाम लिस्ट में से हटाए गए हैं। इनमें से 6.42 लाख मतदाताओं की मौत हो गई है। 19.13 लाख दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। 1.79 लाख डुप्लीकेट पाए गए। केरल में 24.08 लाख वोटरों के नाम काटे गए हैं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में चलाए गए एसआईआर प्रक्रिया में 2.96% मतलब 9191 वोटर मृत हो चुके हैं। 51906 वोटर दूसरे राज्य में शिफ्ट हो गए। इस कारण उनके नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। दावे और आपत्तियों के लिए 22 जनवरी तक का वक्त दिया गया है।

इन 12 राज्यों में हुआ एसआईआर

चुनाव आयोग के अनुसार अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में SIR का दूसरा फेज कराया गया।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड