पार्सल स्कैम (फोटो - गूगल इमेज) 
यूटिलिटी

Parcel Scam Alert: अधूरे पते वाले मैसेज से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे पहचानें और बचें

Fake Delivery Message : अगर आपके फोन पर अधूरे पते के कारण पार्सल डिलीवर न होने का मैसेज आता है, तो सावधान हो जाइए। यह एक नया Parcel Scam है, जिसमें स्कैमर्स बैंकिंग जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं।

हितेश तिवारी

Online Fraud Prevention : आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अब स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाल के दिनों में “पार्सल स्कैम” नाम का एक नया धोखाधड़ी का तरीका तेजी से सामने आया है।

इस स्कैम में जालसाज खुद को किसी कूरियर कंपनी या डाक विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों को मैसेज भेजते हैं। मैसेज में लिखा होता है कि आपका पार्सल डिलीवर नहीं हो पा रहा है क्योंकि आपका पता अधूरा है। साथ में एक लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करके पता अपडेट करने को कहा जाता है।

“पार्सल स्कैम” से हो जाएं सावधान

कई मामलों में स्कैमर्स फोन करके भी लोगों पर दबाव बनाते हैं और कहते हैं कि अगर तुरंत पता अपडेट नहीं किया गया तो पार्सल रद्द हो जाएगा। जैसे ही कोई व्यक्ति दिए गए लिंक पर क्लिक करता है, एक फर्जी वेबसाइट खुलती है, जहां 25 या 50 रुपये का टोकन पेमेंट करने को कहा जाता है।

पेमेंट के बहाने यूजर से कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और CVV जैसी संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है। जैसे ही ये डिटेल्स दर्ज की जाती हैं, सारी बैंकिंग जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच जाती है और वे खाते से पैसे निकाल सकते हैं।

नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर करें शिकायत

ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और घबराहट में कोई फैसला न लें। अगर पार्सल से जुड़ा कोई मैसेज मिले तो संबंधित कूरियर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से जानकारी की पुष्टि करें।

अगर गलती से आप ऐसे किसी फ्रॉड का शिकार हो जाएं, तो तुरंत National Cyber Crime Portal पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। आपकी थोड़ी सी सतर्कता आपको बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां