-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Ai Gift Card Scam New Fraud Scheme Exploiting Chatgpt And Gemini
AI Gift Card Scam: खाते से उड़ गए पैसे, ChatGPT और Gemini के नाम पर नया फ्रॉड, जानें क्या है बड़ा खतरा
- Written By: सिमरन सिंह
New AI Gift Card Scam: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल आज के समय में भविष्य की तस्वीर बन गया है। जिसका इस्तेमाल करके लोग स्कूल से लेकर कोई सवाल पूछना, ऑफिस का काम सब कुछ AI से कर रहे है।

AI Gift Card Scam (Source. Freepik)
Credit Card Scam: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल आज के समय में भविष्य की तस्वीर बन गया है। जिसका इस्तेमाल करके लोग स्कूल से लेकर कोई सवाल पूछना, ऑफिस का काम करना सब कुछ AI टूल्स से किया जा सकता है। वहीं आज केसमय में AI जिंदगी को एक तरह आसान बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह तकनीक साइबर ठगों के लिए नया हथियार बनता जा रहा है। बता दें कि ChatGPT, Google Gemini और Claude एक खतरनाक AI Gift Card Scam बनाने लगा है, जिससे ठग यूजर्स के ऊपर सीधा हमला करता है।
कैसे काम कर रहा है यह खतरनाक AI स्कैम?
यह नया स्कैम इतना खतरनाक है कि यूजर्स को इसके बारे में आसानी से पता भी नहीं चलता और उनके क्रेडिट कार्ड से महंगे गिफ्ट कार्ड्स अपने आप खरीद लिया जाता हैं। इस खेल की शुरुआत तब होती है जब यूजर AI सर्विस का सब्सक्रिप्शन खरीदने के लिए अपने कार्ड से पेमेंट करता है। जिसपर हैकर्स की नजर होती है और वो बिना किसी OTP या अतिरिक्त वेरिफिकेशन के कई गिफ्ट कार्ड्स खरीद सकते है। हैरानी की बात यह है किस तरह की ट्रांजेक्शन बैंक स्टेटमेंट में बिल्कुल सामान्य सब्सक्रिप्शन पेमेंट की तरह ही नजर आती है, जिससे शुरु में तो यूजर को शक नहीं होता और को भी नहीं पता चलता है।
यूजर्स को ऐसे किया जा रहा है गुमराह
ठग इस स्कैम को भरोसेमंद दिखाने के लिए गिफ्ट कार्ड खरीदने के बाद कन्फर्मेशन ईमेल सीधे यूजर के रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजते हैं। जिससे युजर्स को यह धोखा होता है कि यह कोई ऑफर या अपडेट है। इसके अलावा ठग एक साथ बड़ी रकम नहीं निकालते उसकी जगह छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन को पूरा किया जाता है। जिससे बैंक का फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम एक्टिव नहीं हो पाता। इस तरह के मामले से पीड़ित हुए कई लोगों ने बताया है कि सब्सक्रिप्शन लेने के कुछ दिनों बाद ये चार्ज धीरे-धीरे कटने लगते हैं, जिससे उनके पास असली समस्या की कोई वजह सामने नहीं आती।
सम्बंधित ख़बरें
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
AI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
AI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी
AI वाला स्कूटर भारत में लॉन्च, 165Km की रेंज, 100+ स्मार्ट फीचर्स और 99,999 रुपए की कीमत ने मचाई हलचल
कंपनी का क्या है कहना?
ठगी की ऐसी वारदात सामने आने के बाद ChatGPT और Gemini जैसे सर्विस प्रोवाइडर्स ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनके द्वारा दी जा रही मुख्य पेमेंट सिस्टम में इस तरह की कोई भी सुरक्षा चूक नहीं देखी जा रही है। लेकिन उन्होंने अपनी तरफ से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और फ्रॉड साबित होने पर रिफंड देने का आश्वासन जरूर दिया है। इसके अलावा इस पूरे मामले पर विशेषज्ञों का कहना है कि ठग कमजोर पासवर्ड या ईमेल अकाउंट की सिक्योरिटी में कमी वाले यूजर्स को निशाना बना रहे है।
ये भी पढ़े: Instagram पर बड़ा बदलाव, अब AI कंटेंट छिपाना मुश्किल, नया AI Creator लेबल करेगा सब साफ
घबराइए नहीं, ऐसे करें खुद का बचाव
आप भी उन लोगों में आते है जो AI टूल्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ सावधानियों के बारे में पता होना चाहिए जिससे इस ठगी से आप बचे रह सके:
- समय-समय पर अपने बैंक और क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट जरूर चेक करें
- AI अकाउंट्स और ईमेल पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन तुरंत ऑन करें
- अपने कार्ड पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन लिमिट सेट करें
- किसी भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर तुरंत बैंक और सर्विस प्रोवाइडर को सूचित करें
हल्का विश्लेषण: क्यों बढ़ रहा है यह खतरा?
इस तरह की ठगी के पीछे की वजह AI का बढ़ता इस्तेमाल और लोगों का उसपर भरोसा है। जिसको देखते हुए साइबर अपराधी तकनीक के साथ आगे बढ़ते हुए लोगों को नए जाल में फंसा रहे है। ऐसे में अगर आप AI का इस्तेमाल कर रहे है तो सावधानी रखना जरूरी है। जिसके लिए आप एक मजबूत पासवर्ड और सही ईमेल अकाउंट की सिक्योरिटी का सहारा ले सकते है।
Ai gift card scam new fraud scheme exploiting chatgpt and gemini
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














