IRCTC E-Pantry सर्विस से ट्रेन में सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना। 
यूटिलिटी

ट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल

IRCTC E Pantry Service : IRCTC की E-Pantry सर्विस से अब ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सीट तक मंगाया जा सकता है। IRCTC की यह डिजिटल पहल यात्रियों के सफर को आरामदायक और सुविधाजनक बना रही है।

हितेश तिवारी

Railway Meal Booking Guide : अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो अब खाने को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) की E-Pantry सर्विस के जरिए यात्री अब अपने सफर के दौरान ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

यह सुविधा खासतौर पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में उपलब्ध है, जिससे उन यात्रियों को भी राहत मिली है जिन्हें पहले यात्रा के दौरान खाने की सुविधा आसानी से नहीं मिल पाती थी। अब आप अपनी पसंद का भोजन पहले से बुक करके आराम से यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

ट्रेन में E-Pantry सर्विस से सीट पर मंगवाए खाना

E-Pantry सर्विस का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। टिकट बुक करते समय ही आप इस विकल्प को चुन सकते हैं या बाद में “Booked Ticket History” में जाकर भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

ऑर्डर कन्फर्म होने के बाद आपको SMS या ईमेल के जरिए Meal Verification Code (MVC) मिलता है, जो आपके ऑर्डर की पुष्टि करता है। यात्रा के दौरान आपको यह कोड पैंट्री स्टाफ को दिखाना होता है, जिसके बाद आपका ऑर्डर किया गया खाना या Rail Neer सीधे आपकी सीट तक पहुंचा दिया जाता है।

IRCTC की डिजिटल पहल से सफर सुविधाजनक बना

भारतीय रेलवे की इस सेवा की सबसे खास बात इसकी पारदर्शिता और ट्रैकिंग सिस्टम है। यात्री अपने ऑर्डर की स्थिति आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया भरोसेमंद बनती है।

अगर किसी कारणवश खाना समय पर डिलीवर नहीं हो पाता, तो यात्रियों को रिफंड की सुविधा भी दी जाती है, जिसकी जानकारी SMS या ईमेल के जरिए मिलती है। IRCTC डिजिटल की यह पहल यात्रियों के सफर को पहले से ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बना रही है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला