हेल्पलाइन नंबर सोर्स-सोशल मीडिया
यूटिलिटी

देश में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर, मुसीबत में आएगा काम

Important Helpline Numbers: देश के महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों तथा रेल की यात्रा करने वालों के लिए हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। जब भी आप मुसीबत में फंसे इस नंबर पर आप फोन करके हेल्प ले सकते हैं।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • मुसीबत में फंसने पर इन हेल्पलाइन नंबरों पर कर सकते हैं फोन

  • महिला, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सरकार ने जारी किया है हेल्पलाइन नंबर

  • रेलवे में यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर आप कर सकते हैं तत्काल कॉल

Emergency Helpline Numbers India: देश में महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और आम लोगों की मदद के लिए सरकार की ओर से कई हेल्पलाइन सेवाएं चलाई जा रही हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों के जरिए जरूरतमंद लोग आपात स्थिति में सहायता, शिकायत, काउंसलिंग और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई हेल्पलाइन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं इन जरूरी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में।

महिलाओं के लिए 24x7 नेशनल हेल्पलाइन

नेशनल कमीशन फॉर वुमेन (NCW) ने जुलाई 2021 से मुश्किल परिस्थितियों में फंसी महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरू की है।

हेल्पलाइन नंबर: +91-7827170170

वेबसाइट: https://ncwwomenhelpline.ncw.gov.in/

इस हेल्पलाइन के जरिए हिंसा, मानसिक तनाव या अन्य परेशानियों से जूझ रही महिलाओं को सहायता दी जाती है। जरूरत के अनुसार महिलाओं को पुलिस, स्वास्थ्य सेवाओं और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसी संबंधित एजेंसियों से जोड़ा जाता है। इसके अलावा काउंसलिंग और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है।

बच्चों के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098

मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए सरकार की ओर से चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 चलाई जा रही है। यह सेवा मिशन वात्सल्य योजना के तहत संचालित होती है।

हेल्पलाइन नंबर: 1098

इमरजेंसी हेल्पलाइन: 112

चाइल्ड हेल्पलाइन को गृह मंत्रालय के इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS-112) से जोड़ा गया है। इसके तहत बच्चों को आपातकालीन सहायता, देखभाल और पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने की व्यवस्था की गई है।

इस सेवा के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 24x7 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिला स्तर पर जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) के माध्यम से भी बच्चों को सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर लाइन हेल्पलाइन

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एल्डर लाइन यानी राष्ट्रीय हेल्पलाइन शुरू की है।

हेल्पलाइन नंबर: 14567

इस हेल्पलाइन के जरिए बुजुर्गों को दुर्व्यवहार, उत्पीड़न और अन्य समस्याओं की स्थिति में जानकारी, मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग दिया जाता है। जरूरत पड़ने पर क्षेत्रीय स्तर पर हस्तक्षेप और सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

रेलवे यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 139

रेल यात्रा के दौरान शिकायत, पूछताछ और सहायता के लिए भारतीय रेलवे ने अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों को एकीकृत करके 139 नंबर शुरू किया है।

रेल मदद हेल्पलाइन: 139

इस नंबर पर यात्री यात्रा से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे की पुरानी हेल्पलाइन 182 को भी 1 अप्रैल 2021 से 139 में शामिल कर दिया गया था।

यह हेल्पलाइन 12 भाषाओं में उपलब्ध है। यात्री इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) के जरिए जानकारी ले सकते हैं या स्टार (*) दबाकर सीधे कॉल सेंटर के कर्मचारी से बात कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए स्मार्टफोन की भी जरूरत नहीं है।

मुसीबत के समय काम आएंगे ये हेल्पलाइन नंबर

सरकार की इन हेल्पलाइन सेवाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना है। महिलाओं की सुरक्षा से लेकर बच्चों के संरक्षण, बुजुर्गों की मदद, रेलवे यात्रियों की शिकायत और बैंकिंग समस्याओं के समाधान तक ये नंबर काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसलिए इन जरूरी हेल्पलाइन नंबरों को अपने मोबाइल में सेव करके रखना बेहतर है।

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण