

मुंबई में पिछले 24 घंटे में आग लगने की 142 घटनाएं दर्ज हुईं।
इनमें से 137 घटनाएं पटाखों के कारण हुईं।
हादसों में दो महिलाएं घायल हुई हैं।
बीएमसी ने 101, 1916 समेत सात हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
पटाखे खुले स्थान पर जलाने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की अपील की गई है।
BMC Fire Safety Guidelines: मुंबई में दिवाली के दौरान पटाखे फोड़ते समय नागरिक विशेष सावधानी बरतें और अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें। छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। यह अपील मुंबई महानगरपालिका (BMC) और मुंबई अग्निशमन दल ने जारी की है।
बीएमसी ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए आग से बचाव के जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए हैं।
मुंबई में पिछले 24 घंटे में आग लगने की 142 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 137 घटनाएं पटाखों के कारण हुईं। इन घटनाओं में दो महिलाएं घायल हुई हैं।
मुंबई अग्निशमन दल: 101
बीएमसी हेल्पलाइन: 1916
9076333101
9076333102
9076333103
9076333104
9076333105
पटाखे हमेशा खुले और सुरक्षित स्थान पर जलाएं।
इमारतों, दुकानों, पेट्रोल पंप और बिजली के ट्रांसफॉर्मर के पास पटाखे न जलाएं।
पास में पानी की बाल्टी या अग्निशामक यंत्र रखें।
बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें।
हाथ में पकड़कर पटाखे न जलाएं और रॉकेट इमारतों की ओर न छोड़ें।
नहीं फूटे पटाखों को दोबारा जलाने की कोशिश न करें।
सिंथेटिक और ढीले कपड़ों के बजाय सूती कपड़े पहनें।
बालकनी और छत पर ज्वलनशील सामग्री न रखें।
आग लगने पर घबराएं नहीं और सुरक्षित स्थान पर पहुंचें।
तत्काल अग्निशमन दल या बीएमसी को सूचना दें।
BMC ने नागरिकों से अपील की है कि दिवाली का त्योहार खुशियों और उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन अपनी और दूसरों की सुरक्षा से समझौता न करें।