Zoho का Ulaa ब्राउजर में क्या है खास। (सौ. Facebook) 
टेक्नॉलजी

Zoho का Ulaa ब्राउजर बना लोगों की पहली पसंद, प्राइवेसी और स्पीड में छोड़ा क्रोम को पीछे

Zoho Ulaa Browser: Zoho के प्रोडक्ट्स ने डिजिटल दुनिया में तहलका मचा दिया है। Arattai ऐप ने धूम मचाई और अब कंपनी का Ulaa ब्राउजर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

सिमरन सिंह

Ulaa Browser: पिछले कुछ दिनों में Zoho के प्रोडक्ट्स ने डिजिटल दुनिया में तहलका मचा दिया है। पहले Arattai ऐप ने धूम मचाई और अब कंपनी का Ulaa ब्राउजर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह मेड इन इंडिया ब्राउजर अब ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर टॉप रैंक पर पहुंच गया है। जोहो कंपनी के मुताबिक, Ulaa ब्राउजर यूजर डेटा को न तो ट्रैक करता है और न ही किसी तीसरे पक्ष को बेचता है। गोपनीयता को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस ब्राउजर में किसी भी तरह के विज्ञापन ट्रैकर्स को ब्लॉक किया गया है, जिससे यूजर की निजी जानकारी सुरक्षित रहती है। कंपनी का दावा है, "Ulaa का उद्देश्य एक ऐसा सुरक्षित प्लेटफॉर्म देना है, जहां यूजर्स बिना डर के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें।"

इन-बिल्ट ऐड ब्लॉकर से मिलेगा एड-फ्री एक्सपीरियंस

अगर आप ब्राउजिंग करते समय बार-बार आने वाले विज्ञापनों से परेशान रहते हैं, तो Ulaa ब्राउजर आपके लिए परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है। इसमें मौजूद इन-बिल्ट ऐड ब्लॉकर विज्ञापनों को अपने आप रोक देता है। इससे न केवल ब्राउजिंग एक्सपीरियंस स्मूद बनता है, बल्कि वेबपेज लोडिंग स्पीड भी कई गुना बढ़ जाती है। जहां Google Crome विज्ञापन दिखाने के लिए यूजर डेटा कलेक्ट करता है, वहीं Ulaa ब्राउजर यूजर को 100% प्राइवेसी के साथ क्लीन इंटरनेट एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

अलग-अलग मोड्स हर जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज्ड

Ulaa ब्राउजर में यूजर्स को उनकी जरूरत के हिसाब से कई मोड दिए गए हैं:

  • वर्क मोड, पर्सनल मोड, किड्स मोड और डेवलपर्स मोड।
  • हर मोड में अलग-अलग प्राइवेसी सेटिंग्स और कंटेंट फिल्टर मौजूद हैं, जिससे यूजर को बार-बार सेटिंग बदलने की झंझट नहीं रहती।
  • खासकर किड्स मोड बच्चों के लिए सुरक्षित इंटरनेट ब्राउजिंग सुनिश्चित करता है।

सरकार से मिला सम्मान

Ulaa ब्राउजर को हाल ही में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित Indian Web Browser Development Challenge में विजेता घोषित किया गया था। इस चैलेंज में सरकार ने भारतीय कंपनियों को वर्ल्ड-क्लास ब्राउजर डेवलप करने की चुनौती दी थी, जिसे जोहो के Ulaa ब्राउजर ने शानदार तरीके से पूरा किया।

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला