YouTube Recap में क्या है खास फीचर। (सौ. YouTube)  
टेक्नॉलजी

YouTube Recap लॉन्च: अब जानें आपने पूरे साल क्या देखा, कौन-से वीडियो रहे आपके फेवरेट

YouTube Year-End Recap Feature: YouTube ने आखिरकार अपना बहुप्रतीक्षित YouTube Recap फीचर जारी कर दिया है। इस नए फीचर के माध्यम से यूजर्स पूरे साल में YouTube पर की गतिविधि को देख सकते है।

सिमरन सिंह

YouTube Recap Launched: YouTube ने आखिरकार अपना बहुप्रतीक्षित YouTube Recap फीचर जारी कर दिया है। इस नए फीचर के माध्यम से यूजर्स पूरे साल में देखे गए वीडियो, पसंदीदा चैनल्स, रुचियों, टॉप कंटेंट और अपनी वॉचिंग पैटर्न का विस्तृत विश्लेषण देखने में सक्षम होंगे। हालांकि यह फीचर अभी भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन Google ने पुष्टि की है कि “यह सप्ताह के अंत तक भारतीय यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर दिया जाएगा।”

YouTube Recap क्या है?

कंपनी के अनुसार, YouTube Recap एक ऐसा वार्षिक फीचर है जो उपयोगकर्ताओं की साल भर की वीडियो-वॉचिंग गतिविधि को आकर्षक कार्ड्स के रूप में प्रस्तुत करता है। इन कार्ड्स में यूजर की रुचियां, डीप डाइव्स, पसंदीदा क्रिएटर्स और व्यक्तिगत वॉचिंग हैबिट्स को विस्तार से दिखाया जाएगा। यूजर्स को उनकी पसंद और देखने की शैली के आधार पर 12 तक स्पेशल कार्ड्स मिलेंगे, जिनमें पूरे साल के उनके डिजिटल व्यवहार का सार देखने को मिलेगा।

YouTube ने बताया कि इस फीचर को लॉन्च करने से पहले कुल 9 राउंड फीडबैक लिए गए और 50 से अधिक कॉन्सेप्ट टेस्ट किए गए, जिसके बाद इसका फाइनल डिजाइन तैयार हुआ। इसका मतलब यह है कि कंपनी ने Recap को अधिक उपयोगी और पर्सनलाइज्ड बनाने में काफी मेहनत की है।

म्यूजिक प्रेमियों के लिए भी खास पेशकश

अगर आप म्यूजिक के शौकीन हैं, तो YouTube Recap आपके लिए और भी खास बनने वाला है। Recap में आपको आपके टॉप आर्टिस्ट, टॉप सॉन्ग्स, टॉप जॉनर्स, टॉप पॉडकास्ट, और इंटरनेशनल म्यूजिक लिसनिंग पैटर्न की पूरी झलक मिलेगी। यह सारा डेटा YouTube Music ऐप के भीतर उपलब्ध होगा, जिससे यूजर्स अपने पूरे साल के म्यूजिक एक्सपीरियंस को एक ही जगह समरी में देख सकेंगे। यह फीचर न केवल यूजर्स को उनकी पसंद समझने में मदद करेगा, बल्कि यह भी बताएगा कि वे किस तरह के कंटेंट से सबसे ज्यादा जुड़ते हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन