Youtube (सौ.Freepik) 
टेक्नॉलजी

Youtube देखना करते हैं पसंद तो अब ढीली होगी आपकी जेब, हर महीने पैसे वसूलेगा एप्प

Youtube का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अब इसके लिए ज्यादा पैसे भरने पड़ेंगे। जो लोग ऐड फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं वह अब अपनी जेब से ज्यादा पैसे निकालने वाले हैं। बता दे की यूट्यूब के सभी प्लांस में पैसों का इजाफा हुआ है। जिसमें 200 तक की कीमतों को भी बढ़ाया गया है।

सिमरन सिंह

Youtube. वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म Youtube के ग्राहकों के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बता दे की जो यूजर्स यूट्यूब पर ऐड फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान का इस्तेमाल करते थे। अब उन्हें अपने पैसों को और खर्च करना पड़ेगा क्योंकि इसकी कीमतें बढ़ गई है। यूट्यूब के स्पेशलिस्ट का असर इंडिविजुअल, स्टूडेंट और फैमिली प्लान सभी पर पड़ने वाला है। कुछ प्लान की कीमतों को मामूली दर से बढ़ाया गया है लेकिन कुछ प्लान को 200 रुपये तक भी बढ़ाया गया है।

Youtube Premium Plan की कीमतों में फर्क

जानकारी के अनुसार बताएं तो Youtube Premium प्लान की कीमतों में 58% की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी अभी यूजर्स को 3 महीने और 12 महीने का सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर कर रही है लेकिन अभी इन प्लान की कीमतों में इजाफा किया गया है।

यह सभी प्लान यूट्यूब की ऑफिशल साइट पर लाइव कर दिए गए हैं। इंडिविजुअल प्लान की बात करें तो पुरानी कीमत 129 रुपए थी, जो अब बढ़कर 149 रुपए कर दी गई है। वही स्टूडेंट प्लान की पुरानी कीमत 79 थी। जिसको बढ़कर 89 रुपए कर दिया गया है। आखिर में फैमिली प्लान की पुरानी कीमत 189 रुपए थी। जिसको बढ़कर 299 रुपए कर दिया गया है।

इसके साथ इंडिविजुअल प्रीपेड प्लान की पुरानी कीमत 139 रुपए थी जो अब बढ़कर 159 रुपए हो चुकी है। 3 महीने वाले प्लान में भी इजाफा हुआ है। जो 399 से बढ़कर 459 रुपए कर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी अपने यूजर्स को एनुअल प्लान भी ऑफर करती थी जिसमें इंडिविजुअल प्रीपेड प्लान की पुरानी कीमत 1290 थी, लेकिन अब इस प्लान में 200 रुपए और बढ़ा दिए गए हैं। जो अब 1490 रुपए कर दिया गया है।

क्या है Youtube Premium के फायदें

Youtube Premium में यूजर्स को मिलने वाले फायदे के ऊपर रोशनी डालें, तो यूट्यूब पर यूजर्स को वीडियो देखते हुए एड फ्री स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस मिलता है और इसके साथ ही प्रीमियम यूजर बैकग्राउंड में भी वीडियो और म्यूजिक को सुन सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों के पास सब्सक्रिप्शन प्लान नहीं होता। उन्हें बैकग्राउंड म्यूजिक सुनने की सुविधा नहीं मिलती ना ही वह Youtube Premium के जरिए एड फ्री वीडियो को चला सकते हैं। Youtube Premium के साथ यूजर्स को पिक्चर एंड पिक्चर मोड और में एनहैंस्ड हाई डिफरेंशियल वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा भी दी जाती है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?