YouTube ला रहा नया ऐप। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

YouTube ला रहा है Instagram जैसा नया ऐप Tamba, मिलेंगे फॉलोअर्स, DM और ग्रुप चैट जैसे फीचर्स

Tamba App Features: YouTube ने नए सोशल नेटवर्किंग ऐप Tamba पर काम कर सकती है। इसमें यूजर्स को प्रोफाइल बनाने, दूसरे लोगों को फॉलो करने, डायरेक्ट मैसेज भेजने और ग्रुप चैट करने जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • YouTube नए सोशल नेटवर्किंग ऐप Tamba पर काम कर रहा है।

  • इसमें यूजर्स प्रोफाइल बनाने, दूसरे लोगों को फॉलो करने, DM भेजने जैसे काम कर सकते है।

  • Tamba का लेआउट Instagram जैसे प्लेटफॉर्म से मिलता-जुलता हो सकता है।

YouTube Tamba App: YouTube अब सिर्फ वीडियो देखने और शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रहना चाहता? कंपनी एक नए सोशल नेटवर्किंग ऐप Tamba पर काम कर सकती है। इसमें यूजर्स को प्रोफाइल बनाने, दूसरे लोगों को फॉलो करने, डायरेक्ट मैसेज भेजने और ग्रुप चैट करने जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसका इंटरफेस Instagram से मिलता-जुलता हो सकता है। लेकिन अभी Google या YouTube ने इस ऐप को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसकी जानकारी अभी के लिए ऐप के कोड में मिले संकेतों पर आधारित है।

YouTube ऐप के कोड में मिला Tamba का नाम

Android Authority की रिपोर्ट में बताया गया है कि YouTube के Android ऐप के वर्जन 21.44.534 के APK टियरडाउन में Tamba से जुड़े रेफरेंस मिले हैं। APK टियरडाउन का मतलब है किसी ऐप की इंस्टॉलेशन फाइल के कोड और संसाधनों की जांच करना जिससे आने वाले संभावित फीचर्स के संकेत मिल सकते हैं।

रिपोर्ट में yt_sandbox_topbar_logo_white' नाम का लोगो एसेट मिला है। इसमें Tamba नाम के साथ प्ले बटन वाला स्क्रिबल जैसा डिजाइन दिखाई देता है। इसके अलावा yt_fill_experimental_youtube_sandbox नाम का आइकन भी मिला है जो संभावित रूप से इस प्लेटफॉर्म का ऐप आइकन हो सकता है।

Instagram जैसे दिख सकते हैं कई फीचर्स

ऐप के कोड में होम, सर्च, कैमरा, क्रिएट, इनबॉक्स, चैट, स्टिकर और माइक्रोफोन जैसे आइकन्स के रेफरेंस मिले हैं। इसके अलावा क्राउन, लॉक, लॉक्ड बुकमार्क और गेम कंट्रोलर से जुड़े आइकन्स के नाम भी सामने आए हैं। इन संकेतों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि Tamba का नेविगेशन लेआउट Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिलता-जुलता हो सकता है। वहीं कोड में फॉलो रिक्वेस्ट, प्राइवेट प्रोफाइल, डायरेक्ट मैसेज और ग्रुप चैट से जुड़े नोटिफिकेशन भी देखे गए हैं। पोस्ट पर रिएक्शन, कमेंट और रिप्लाई के साथ वॉयस रिप्लाई का विकल्प भी मिल सकता है।

Shorts भी कर सकेंगे शेयर?

रिपोर्ट में बताया गया है कि यूजर्स Tamba की चैट में YouTube Shorts शेयर कर सकेंगे और वहीं उन्हें प्ले भी कर पाएंगे। कोड में Shorts के लिए बॉटम नेविगेशन बार से जुड़े संकेत भी मिले हैं। जिसका सीधा मतलब है कि वीडियो शेयरिंग और सोशल बातचीत को एक ही जगह जोड़ने की तैयारी हो सकती है।

Android और iPhone दोनों पर आ सकता है ऐप?

Tamba का लोगो com.google.android.youtube.sandbox पैकेज नाम से जुड़ा मिला है। वहीं ANDROID_SANDBOX और IOS_SANDBOX आइडेंटिफायर से Android और iOS दोनों के लिए संभावित वर्जन के संकेत मिलते हैं। वहीं अभी के लिए इसे एक एक्सपेरिमेंटल प्रोजेक्ट माना जा रहा है। APK टियरडाउन में मिले फीचर्स जरूरी नहीं कि अंतिम ऐप में भी शामिल हों। Google इसे कब लॉन्च करेगा या सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराएगा भी या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक