Youtube ने अपने पेज पर नए बदलाव किए है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Youtube वीडियो के लिए फिर हुए बदलाव, कंपनी हटा रही यह जानकारी

YouTube अपने अपलोड की जाने वाली वीडियो से संबंधित दो अहम जानकारी छुपाने वाला है। पहली, वीडियो कब अपलोड की गई है और दूसरी, कितने लोगों ने वीडियो देखी या फिर व्यू की है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि YouTube अपनी वेबसाइट के लिए आउट को बदलने वाला है। इस बदलाव में YouTube अपने अपलोड की जाने वाली वीडियो से संबंधित दो अहम जानकारी छुपाने वाला है। पहली, वीडियो कब अपलोड की गई है और दूसरी, कितने लोगों ने वीडियो देखी या फिर व्यू की है।

क्या है पूरा मामला?

इस बदलाव पर नजर जाते ही बताया गया कि नए लेआउट में वीडियो के नीचे न तो अपलोड होने की तारीख दिखेगी और न ही यह पता चलेगा कि कितने लोगों ने वीडियो देखी है। सिर्फ वीडियो का थंबनेल, टाइटल और चैनल का नाम ही देखा जा सकेगा।

लोगों का आया रिएक्शन

इस नए अपडेट पर कई बड़े यूट्यूब क्रिएटर ने खुशी नहीं जाहिर की है। लोग इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों को लगता है कि यूट्यूब को ऐसा नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों का मानना है कि सिर्फ व्यू अकाउंट हटाना ठीक है लेकिन अपलोड डेट को छुपाना गलत है।

क्या होगा असर

ऐसे में असर की बात की जाए तो लोगों को चिंता है कि अगर व्यू अकाउंट और अपलोड डेट हटा दी जाएगी तो कम देखी जाने वाली वीडियो को कोई नहीं देखेगा। वहीं, कुछ लोगों का कहना यह भी है कि इससे नए क्रिएटर को फायदा होगा क्योंकि ज्यादा व्यूज वाली वीडियो का दबाव कम हो जाएगा।

YouTube में भी रखा अपना पक्ष

YouTube ने भी स्पष्ट किया है कि एक्सटेंशन के कारण होम पेज का अनुभव बदल जाएगा। हो सकता है कि आप कुछ ब्राउजर एक्सटेंशन इस्तेमाल कर रहे हों, जिसकी वजह से आपको ऐसा लग रहा हो। यूट्यूब में यह चलती है कि एक्सटेंशन बंद करने के बाद यह दिक्कत नहीं आएगी। आप इसे रिपोर्ट कर सकते हैं। आपको बाद में यूट्यूब में पहले भी कुछ बदलाव बताए थे, जैसे कि 2021 में डिसलाइक बटन हटाने का बदलाव।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल