YouTube से हटाए गई वीडियों। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

YouTube ने भारत में हटाए 34 लाख से ज्यादा वीडियो, अमेरिका से करीब तीन गुना बड़ा आंकड़ा, जानें वजह

YouTube Video Deletion: YouTube ने अप्रैल से जून 2026 के बीच भारत से अपलोड किए गए 34,41,973 वीडियो हटा दिए है। कंपनी की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में किसी भी देश के मुकाबले यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • YouTube ने अप्रैल से जून 2026 में भारत से अपलोड किए गए 34,41,973 वीडियो हटाई।

  • पिछली तिमाही की तुलना में भारत में वीडियो हटाए जाने की संख्या करीब 28 फीसदी बढ़ी है।

  • दुनिया भर में हटाए गए वीडियो में भारत की हिस्सेदारी लगभग 31 फीसदी रही है।

How Many Videos Did YouTube Remove: भारत में YouTube का इस्तेमाल करने वाले क्रिएटर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन इसी के साथ प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट पर कार्रवाई भी तेज हुई है। बता दें कि YouTube ने अप्रैल से जून 2026 के बीच भारत से अपलोड किए गए 34,41,973 वीडियो हटा दिए है।

वहीं कंपनी की ताजा ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में बताया गया है कि किसी भी देश के मुकाबले यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछली तिमाही की तुलना में भारत में वीडियो हटाए जाने की संख्या करीब 28 फीसदी बढ़ी है। वहीं दुनिया भर में हटाए गए वीडियो में भारत की हिस्सेदारी लगभग 31 फीसदी रही है।

अमेरिका और इंडोनेशिया से भी आगे भारत

YouTube की रिपोर्ट में देखा गया है कि अप्रैल से जून 2026 के दौरान दुनियाभर में कम्युनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन पर करीब 1.1 करोड़ वीडियो हटाए गए। इस सूची में भारत पहले स्थान पर रहा। अमेरिका से 12.40 लाख और इंडोनेशिया से करीब 9.16 लाख वीडियो हटाए गए। जिसका सीधा मतलब है कि भारत में हटाए गए वीडियो की संख्या अमेरिका से लगभग 2.8 गुना रही।

वहीं यहां एक जरूरी बात समझना भी जरूरी है। YouTube किसी वीडियो को किस देश से अपलोड किया गया इसकी पहचान अपलोड के समय इस्तेमाल हुए IP एड्रेस के आधार पर करता है। इसलिए यह आंकड़ा क्रिएटर की नागरिकता नहीं बल्कि वीडियो अपलोड होने की लोकेशन बताता है।

बच्चों की सुरक्षा से जुड़े उल्लंघन सबसे ज्यादा

रिपोर्ट में भारत के लिए वीडियो हटाने की अलग-अलग वजहों का ब्योरा नहीं दिया गया है। लेकिन वैश्विक स्तर पर हटाए गए वीडियो में 68.2 फीसदी मामले बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन के थे। इसके अलावा 98.6 फीसदी हटाए गए वीडियो की पहचान सबसे पहले YouTube के ऑटोमेटेड सिस्टम ने की थी। सीधे तौर पर कंटेंट की निगरानी में AI और तकनीक की बड़ी भूमिका है।

सरकारी शिकायतों में भी YouTube सबसे आगे

Google को जनवरी से जून 2026 के बीच भारत से कंटेंट हटाने के लिए 4,006 अनुरोध मिले है। इनमें से 3,399 अनुरोध YouTube से जुड़े थे। पिछली छह महीने की अवधि के मुकाबले कुल अनुरोध 61 फीसदी बढ़े। इन मांगों में 65,091 आइटम को हटाने के लिए कहा गया था।

वहीं कुल अनुरोधों में करीब 72 फीसदी पुलिस की ओर से आए जबकि 695 मांगें अदालतों ने भेजीं। मानहानि 2,130 अनुरोधों में बताई गई प्रमुख वजह रही। Google ने स्थानीय कानूनों के उल्लंघन पर 19,883 आइटम और अपनी नीतियों के तहत 1,415 आइटम हटाए। वहीं 19,402 मामलों में कार्रवाई नहीं की गई और 17,473 मामलों में पर्याप्त जानकारी नहीं मिली।

इन आंकड़ों से साफ है कि YouTube पर कंटेंट की निगरानी सिर्फ प्लेटफॉर्म की अपनी नीतियों तक सीमित नहीं है। क्रिएटर्स के लिए जरूरी है कि वीडियो अपलोड करने से पहले कम्युनिटी गाइडलाइंस और लागू कानूनों का ध्यान रखें।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट