vivo X500 Series लॉन्च, 200MP ZEISS कैमरा और 4K स्लो-मोशन से दूर की तस्वीरें होंगी और भी खास

vivo X500 Launch Date: vivo ने भारत में अपनी नई X500 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हैं। जिसमें कई शानदार फीचर्स होने वाली है।
vivo X500 Series launched 200MP ZEISS camera and 4K slow-motion
vivo X500 Series में क्या है खास।Source. Vivo
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • vivo ने भारत में अपनी नई X500 Series लॉन्च कर दी है।

  • इस सीरीज में X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हैं।

  • सीरीज के टॉप मॉडल में 200MP ZEISS APO Telephoto Camera और 4K 240fps Cinematic Slow-Mo जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

vivo X500 Series Price In India: स्मार्टफोन से अब सिर्फ अच्छी तस्वीरें खींचने की उम्मीद नहीं की जाती बल्कि यूजर्स चाहते हैं कि वे दूर बैठे किसी पक्षी की हरकत हो या तेजी से गुजरता कोई पल उसे भी साफ-सुथरे अंदाज में कैद कर सकें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए vivo ने भारत में अपनी नई X500 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने खासतौर पर कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमताओं पर फोकस किया है। सीरीज के टॉप मॉडल में 200MP ZEISS APO Telephoto Camera और 4K 240fps Cinematic Slow-Mo जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

तेजी से मूव करने वाले सब्जेक्ट पर भी रहेगा फोकस

vivo X500 Series के बारे में बताए तो इसमें Telephoto AF Tracking फीचर दिया गया है जो चलते हुए सब्जेक्ट पर कैमरे का फोकस बनाए रखने में मदद करता है। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि X-Track Engine सपोर्टेड मोड में एक सेकंड में 60 बार तक फोकस एडजस्टमेंट कर सकता है।

वहीं X500 Pro में यह सुविधा टेलीफोटो वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान काम करती है जबकि X500 Pro Max में Snapshot और Video दोनों मोड में इसका सपोर्ट मिलता है। इसका फायदा वाइल्डलाइफ, स्पोर्ट्स और एक्शन फोटोग्राफी करने वालों को मिल सकता है।

Pro Max में 200MP का ZEISS टेलीफोटो कैमरा

कैमरा हार्डवेयर के मामले में दोनों Pro मॉडल में अंतर है। X500 Pro में 64MP ZEISS APO Telephoto Camera मिलता है जबकि Pro Max में 200MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके साथ अलग से मिलने वाले ZEISS Telephoto Extender की मदद से दूर की चीजों को और करीब से कैप्चर किया जा सकता है। वहीं कंपनी ने बताया है कि X500 Pro में 200mm और Pro Max में 400mm तक की इक्विवेलेंट रीच मिलती है। Pro Max में 30x Long-Range Motion Snapshot का फीचर भी है।

vivo X500 Series launched 200MP ZEISS camera and 4K slow-motion
Apple ने दुनिया भर में बैन किया चीनी AI ऐप Talkie, बच्चों से आपत्तिजनक बातचीत के आरोप के बाद लिया बड़ा एक्शन

4K 240fps स्लो-मोशन वीडियो की सुविधा

X500 Pro और Pro Max में Native 4K 240fps Cinematic Slow-Mo Video रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसको आसान भाषा में समझें तो कैमरा एक सेकंड में 240 फ्रेम रिकॉर्ड कर सकता है जिससे तेज गति से होने वाली गतिविधियों को स्लो-मोशन में देखा जा सकता है।

इसके अलावा ZEISS TrueDynamic Main Camera को तेज रोशनी और गहरी छाया वाले दृश्यों में डिटेल बचाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। Auto Framing Video और Vortex Shot जैसे टूल्स भी वीडियो बनाने में मदद करते हैं।

vivo X500 Series launched 200MP ZEISS camera and 4K slow-motion
कामकाज में AI अपनाने में भारत सबसे आगे, 96% कर्मचारियों के हर हफ्ते बच रहे 15 घंटे BCG की रिपोर्ट

कीमत और उपलब्धता भी जान लें

भारत में vivo X500 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपये, X500 Pro की कीमत 1,49,999 रुपये और X500 की कीमत 1,19,999 रुपये रखी गई है। सीरीज की बिक्री 3 दिसंबर से शुरू होगी। वहीं कंपनी ने इसके साथ vivo Watch GT 2 स्मार्टवॉच भी पेश की है।

सीधे तौर पर देखे तो X500 Series में vivo का जोर खासतौर पर टेलीफोटो फोटोग्राफी और वीडियो क्रिएशन पर है। लेकिन इन फीचर्स का वास्तविक प्रदर्शन रोजमर्रा की फोटोग्राफी और अलग-अलग रोशनी की परिस्थितियों में इस्तेमाल के बाद ही बेहतर तरीके से समझ आएगा।