YouTube पर व्यूज गिनने का तरीका हुए चेज। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

YouTube पर 24 अगस्त से बदल जाएगा Views का खेल, वीडियो शुरू होते ही बढ़ेगा काउंट, क्रिएटर्स जान लें नया नियम

YouTube Creator Tips: आप YouTube पर वीडियो बनाते हैं या अपने चैनल की कमाई और परफॉर्मेंस पर नजर रखते हैं तो 24 अगस्त 2026 की तारीख आपके लिए बेहद अहम होने वाली है।

सिमरन सिंह

YouTube Views Update: आप YouTube पर वीडियो बनाते हैं या अपने चैनल की कमाई और परफॉर्मेंस पर नजर रखते हैं तो 24 अगस्त 2026 की तारीख आपके लिए बेहद अहम होने वाली है। बता दें कि YouTube इस दिन से लंबे वीडियो, लाइव स्ट्रीम और दूसरे वीडियो फॉर्मेट में व्यू गिनने का तरीका बदलने जा रहा है। नए सिस्टम के तहत वीडियो शुरू होते ही सार्वजनिक व्यू काउंट में व्यू जुड़ सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि दर्शक ने वीडियो प्ले किया और कुछ सेकंड बाद बंद भी कर दिया तब भी वह पब्लिक व्यू नंबर में शामिल हो सकता है।

वीडियो शुरू होते ही बढ़ सकता है View Count

अभी तक किसी भी वीडियो के व्यू को लेकर देखने की अवधि और अन्य संकेतों की भूमिका रही है। लेकिन नए बदलाव के बाद किसी वीडियो को प्ले करते ही सार्वजनिक व्यू काउंट बढ़ सकता है। इसके लिए कोई तय न्यूनतम वॉच टाइम जरूरी नहीं होगा। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि YouTube यह मान लेगा कि दर्शक ने वीडियो देख लिया। दर्शक वास्तव में कितनी देर तक वीडियो से जुड़ा रहा इसकी जानकारी अलग मेट्रिक्स में मिलती रहेगी।

Creators के लिए सिर्फ Views देखना काफी नहीं

इस नए सिस्टम के आने के बाद वीडियो का पब्लिक व्यू काउंट पहले की तुलना में तेजी से बढ़ सकता है। खासकर उन वीडियो में जहां दर्शक बड़ी संख्या में आते हैं लेकिन शुरुआत में ही वीडियो छोड़ देते हैं। ऐसे में किसी वीडियो पर 10 लाख व्यू दिखने के बावजूद यह जरूरी नहीं कि 10 लाख लोगों ने उसे लंबे समय तक देखा हो। क्रिएटर्स को Engaged Views, Watch Time और Audience Retention जैसे आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। इससे पता चलेगा कि दर्शक सिर्फ वीडियो खोलकर चले गए या वास्तव में कंटेंट से जुड़े रहे।

क्या बढ़ जाएगी YouTube से कमाई?

बताया जा रहा है कि यह बदलाव क्रिएटर्स की कमाई को सीधे तौर पर बढ़ाने वाला नहीं है। सिर्फ पब्लिक व्यू काउंट तेजी से बढ़ने का मतलब यह नहीं कि YouTube Partner Program से कमाई भी उसी अनुपात में बढ़ जाएगी। कमाई और चैनल की वास्तविक परफॉर्मेंस समझने के लिए वॉच टाइम, दर्शकों की भागीदारी और अन्य एंगेजमेंट मेट्रिक्स अब भी महत्वपूर्ण रहने वाले है।

YouTube ने क्यों बदला Views गिनने का तरीका?

जानकारी में इस बदलाव का बड़ा कारण अलग-अलग वीडियो फॉर्मेट में व्यू काउंटिंग को ज्यादा एक जैसा बनाना है। YouTube Shorts में पहले से वीडियो शुरू होने के आधार पर व्यू काउंटिंग का सिस्टम मौजूद है। अब लंबे वीडियो और लाइव स्ट्रीम के लिए भी इसी दिशा में बदलाव किया जा रहा है। इसलिए 24 अगस्त के बाद क्रिएटर्स के लिए सबसे जरूरी बात सिर्फ Views नहीं होगी बल्कि यह देखना कि दर्शक वीडियो पर कितनी देर रुके।

Nobel Prize 2026: बेल्जियम के वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को फिजिक्स का नोबेल प्राइज, जानें क्यों मिला पुरस्कार

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

त्योहारी सीजन में चीनी की महंगाई पर सरकार का प्रहार, जारी हुए सख्त स्टॉक नियम; जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर

By Election 2026 LIVE: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर गिरफ्तार

चुनाव आयुक्त हमसे क्यों नहीं मिल रहे? राहुल गांधी का CEC पर बड़ा हमला, 300 सांसदों को रोके जाने पर भड़के