YouTube से कमाई होगी मुश्किल, नए Creators के लिए बदल गए Monetisation Rules, अब चाहिए दोगुने Views

YouTube New Rules: YouTube आज सिर्फ वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं है बल्कि लाखों लोगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया भी बन चुका है।
Earning from YouTube set to become harder monetization rules changed for new creators
YouTubeSource. Pixabay
Updated on

YouTube Monetisation: YouTube आज सिर्फ वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं है बल्कि लाखों लोगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया भी बन चुका है। लेकिन अगर आप नया YouTube चैनल शुरू करके कमाई की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। बता दें कि प्लेटफॉर्म ने YouTube Partner Programme (YPP) से जुड़े नियमों में बदलाव का ऐलान किया है। जिसमें नए क्रिएटर्स के लिए ऐड और YouTube Premium से कमाई का रास्ता पहले के मुकाबले कठिन होने वाला है।

नए Creators को पूरे करने होंगे ज्यादा Watch Hours

नए नियमों में बताया गया है कि 1 फरवरी 2027 से नए क्रिएटर्स को YPP के जरिए ऐड और YouTube Premium की कमाई शुरू करने के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी। जिसमें चैनल को पिछले 12 महीनों में 8,000 वॉच ऑवर्स पूरे करने होंगे। वहीं Shorts पर फोकस करने वाले क्रिएटर्स के लिए पिछले 3 महीनों में 2 करोड़ Shorts Views की जरूरत होगी। जिसका सीधा मतलब है कि पुराने 4,000 वॉच ऑवर्स के मुकाबले अब नए क्रिएटर्स के लिए यह लक्ष्य दोगुना हो जाएगा। लेकिन यह बदलाव मौजूदा YPP क्रिएटर्स पर लागू नहीं होगा।

Shorts Creators के लिए भी बढ़ी चुनौती

वहीं इस नियम में Shorts से कमाई करने वालों के लिए भी नियमों में बदलाव किया जा रहा है। जिसमें 1 फरवरी 2027 से अगर कोई क्रिएटर Shorts के जरिए ऐड और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू शेयरिंग जारी रखना चाहता है तो उसे हर 90 दिनों में 1 करोड़ Shorts Views का लक्ष्य पूरा करना होगा। अगर कोई क्रिएटर इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाता तो वह तुरंत YouTube Partner Programme से बाहर नहीं होगा। हालांकि निर्धारित व्यूज पूरे होने तक उसकी संबंधित कमाई रुक सकती है।

Earning from YouTube set to become harder monetization rules changed for new creators
होटल का Free Wi-Fi कहीं बन न जाए हैकर्स का जाल, पासवर्ड से कैमरा-माइक तक पर कब्जा, Microsoft ने दी चेतावनी

कम Views वालों के लिए भी खुलेंगे कमाई के रास्ते

YouTube ने छोटे क्रिएटर्स के लिए कुछ दूसरे कमाई विकल्पों की बात भी कही है। इनमें YouTube Shopping से जुड़े बोनस, ब्रांड डील्स के लिए इंसेंटिव और ट्रेंड शुरू करने या उन्हें आगे बढ़ाने वाले क्रिएटर्स के लिए अतिरिक्त कमाई के अवसर शामिल हो सकते हैं। इस बदलाव से एक बात साफ है कि आने वाले समय में सिर्फ वायरल वीडियो बनाना काफी नहीं होगा। नए क्रिएटर्स को लगातार ओरिजिनल कंटेंट, मजबूत ऑडियंस एंगेजमेंट और नियमित प्रदर्शन पर ध्यान देना पड़ेगा। Creator economy में YouTube के साथ दूसरे प्लेटफॉर्म भी अपनी monetisation policies को बदल रहे हैं, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स के बीच प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com