Ask YouTube में क्या-क्या कर सकते है यूजर्स। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

YouTube Ask फीचर का मोबाइल पर विस्तार, अब वीडियो सर्च करना होगा पहले से आसान, जानें कैसे करेगा काम

YouTube AI Search: YouTube ने AI फीचर्स काम करते हुए Ask YouTube टूल को लोगों के लिए लाया है। जानें ये क्या है ये खास फीचर और कैसे काम करता है।

सिमरन सिंह

YouTube Ask Feature: AI के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए YouTube ने भी अपने वीडियो देखने और उनसे जुड़ी जानकारी खोजने के तरीके में बदलाव करते हुए उसमें AI फीचर्स पर अलग से काम करना शुरू कर दिया है। इसमें कंपनी का Ask YouTube टूल यूजर्स को सामान्य सर्च की जगह बातचीत के अंदाज में सवाल पूछने की सुविधा देता है।

इससे वीडियो खोजते समय केवल छोटे-छोटे कीवर्ड टाइप करने के बजाय यूजर अपनी जरूरत विस्तार से बता सकते हैं। लेकिन इस फीचर की उपलब्धता फिलहाल सीमित बाजारों और यूजर्स तक है। वहीं भारतीय यूजर्स को इसके लिए अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना पड़ेगा।

Ask YouTube कैसे करेगा काम?

जैसा की सभी को पता है कि पारंपरिक YouTube सर्च में यूजर को अपनी जरूरत के मुताबिक वीडियो ढूंढने के लिए अलग-अलग कीवर्ड आजमाने पड़ सकते हैं। लेकिन Ask YouTube में वे सीधे सवाल पूछ सकते हैं। उदाहरण के लिए देखे तो अगर किसी को घर पर वर्कआउट करना सीखना है तो वह अपनी जरूरत के हिसाब से पूरा सवाल लिख सकता है।

जिसको देखते हुए यह AI टूल संबंधित वीडियो, Shorts और उपयोगी टेक्स्ट को एक इंटरैक्टिव फॉर्मेट में पेश करता है। इसमें यूजर पहले जवाब के बाद फॉलो-अप सवाल पूछकर अपनी खोज को और सटीक बना सकते हैं। इससे एक ही विषय पर अलग-अलग वीडियो खोजने में लगने वाला समय कम हो सकता है।

मोबाइल, वेब और स्मार्ट टीवी पर उपलब्धता

जानकारी के लिए बता दें कि YouTube ने 12 अक्टूबर 2026 को अपने आधिकारिक ब्लॉग में Ask YouTube को मोबाइल डिवाइसेज तक विस्तार देने की घोषणा की थी। इसके बाद अमेरिका के यूजर्स के लिए यह फीचर वेब, मोबाइल और टीवी पर उपलब्ध हो गया है।

वहीं स्मार्ट टीवी पर यूजर रिमोट के माइक्रोफोन की मदद से भी सवाल पूछ सकते हैं। वहीं कंपनी ने इस फीचर को पहली बार मई 2026 में Google I/O इवेंट के दौरान पेश किया था। जिसका मकसद सिर्फ वीडियो की सूची दिखाना नहीं बल्कि यूजर के सवाल के हिसाब से उपयोगी कंटेंट खोजने में मदद करना है।

Shorts और लाइव स्ट्रीम में भी आएगा फीचर

YouTube की योजना Ask YouTube को वीडियो के वॉच पेज पर और उपयोगी बनाने की है। जिसको लेकर कंपनी बताती है कि जल्द ही दर्शक Shorts और लाइव स्ट्रीम देखते समय भी इस फीचर के जरिए सवाल पूछ पाएगे। जिससे वीडियो में चल रही गतिविधि या किसी खास विषय के बारे में अतिरिक्त जानकारी हासिल करना आसान हो सकता है। लेकिन इस सुविधा के विस्तार की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

भारत में कब मिलेगा Ask YouTube?

वैसे भारतीय यूजर्स के लिए अभी सबसे अहम सवाल इसकी उपलब्धता है। YouTube की 12 अक्टूबर की घोषणा में मोबाइल रोलआउट अमेरिका के लिए बताया गया है। ऐसे में भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा इसकी कोई निश्चित तारीख कंपनी ने नहीं दी है।

इसलिए भारतीय यूजर्स को अभी इसके ग्लोबल रोलआउट से जुड़ी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। साथ ही यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि AI से मिलने वाले जवाब और वीडियो सुझाव हमेशा पूरी तरह सटीक हों इसकी गारंटी नहीं है। जरूरी जानकारी के लिए वीडियो के स्रोत और दावों की जांच करना किसी भी यूजर्स के लिए बेहतर होगा।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला