

Welcome Home इवेंट में Apple HomeView के कई आइटम को पेश किया गया।
इसमें Apple Home Collection को ज्यादा प्राथमिकता दी गई है।
Siri AI भारत में अग्रेंजी में ही लॉन्च हो रही है जो डिवाइज को चलाने में मदद करेंगी।
Apple HomeView: Apple ने अपने नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स के साथ इस सेगमेंट में बड़ा कदम उठाया है। जिसको लेकर कंपनी ने 13 अक्टूबर 2026 को न्यूयॉर्क में आयोजित Welcome Home इवेंट में Apple HomeView स्मार्ट डिस्प्ले, नया Apple TV 4K, HomePod mini 2 और Apple Home Collection पेश किए। इन डिवाइस का मकसद घर में एंटरटेनमेंट, सुरक्षा और स्मार्ट उपकरणों को एक ही इकोसिस्टम से कंट्रोल करना है। वहीं इसमें खास बात यह है कि कंपनी ने पहली बार अपने स्मार्ट होम पोर्टफोलियो में कैमरे, डोर लॉक और थर्मोस्टेट भी शामिल किए हैं। साथ ही Apple की आधिकारिक घोषणा में बताया गया है कि HomeView भारत में भी उपलब्ध होगा जबकि नए स्मार्ट होम एक्सेसरीज की शुरुआती उपलब्धता फिलहाल दूसरे चुनिंदा बाजारों में रखी गई है।
Apple HomeView के बारे में बताए तो इसमें 7-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है जिसे स्पीकर बेस के साथ डिजाइन किया गया है। वहीं इसे टेबल पर रखने के अलावा दीवार पर भी लगाया जा सकता है। साथ ही इसमें FaceTime वीडियो कॉल, Apple Music, रेसिपी और स्मार्ट होम कैमरों की लाइव फीड देखने जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
इसकी खासियत मल्टी-यूजर सपोर्ट है। यह छह लोगों तक के चेहरे पहचान सकता है और हर व्यक्ति को उसकी जरूरत के हिसाब से अलग होम स्क्रीन दिखाता है। लेकिन निजी मैसेज और कैलेंडर जैसी जानकारी देखने के लिए संबंधित यूजर का समर्थित iPhone या iPad पास होना जरूरी है। देख जा रहा है कि भारत में Apple HomeView की कीमत 39,900 रुपये रखी गई है। इसकी उपलब्धता 13 नवंबर से शुरू होगी। साथ ही दीवार पर लगाने के लिए माउंट अलग से खरीदना होगा।
नए Apple TV 4K में दूर से आवाज पहचानने के लिए माइक्रोफोन दिए गए हैं। इससे यूजर सोफे पर बैठे-बैठे Siri को कमांड दे सकते हैं। इसके रिमोट को Find My फीचर से ढूंढने की सुविधा भी मिलती है। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि इसमें A19 चिप दी गई है जो प्रोसेसिंग और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है। वहीं HomePod mini 2 में S10 चिप और Sound Glow फीचर मिलता है। साथ लही यह म्यूजिक की धुन और एल्बम आर्ट के अनुसार स्पीकर के ऊपरी हिस्से पर रोशनी दिखाता है। यह स्पीकर भारत में 18,900 रुपये की कीमत पर 30 अक्टूबर से उपलब्ध किया जाएगा।
इन सभी डिवाइस में Siri AI अहम भूमिका निभाने वाला है। जिसमें यूजर इससे म्यूजिक चलाने, रिमाइंडर सेट करने और स्क्रीन पर दिख रही सामग्री से जुड़े सवाल पूछने जैसे काम कर सकते है। लेकिन Siri AI की कुछ सुविधाएं शुरुआत में बीटा वर्जन में उपलब्ध होंगी। इसका मतलब है कि इन फीचर्स में अभी बदलाव हो सकता है। वहीं भारत में Siri AI अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा। कुछ एडवांस फीचर्स पर रोजाना इस्तेमाल की सीमा भी लागू की जा सकती है।
Apple Home Collection को LG Electronics और Schneider Electric के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसमें इंडोर और आउटडोर कैमरे, वीडियो डोरबेल, स्मार्ट डेडबोल्ट लॉक और थर्मोस्टेट शामिल हैं। इन उपकरणों को Apple Home ऐप से कंट्रोल किया जा सकेगा और कंपनी ने बताया है कि इनके डेटा को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखा जाएगा।
वहीं इन एक्सेसरीज की बिक्री दिसंबर से अमेरिका और कनाडा में शुरू होगी। जिसमें चुनिंदा कैमरे और वीडियो डोरबेल ब्रिटेन में भी उपलब्ध होंगे। वही अभी भारत में इनके लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों के लिए HomeView और HomePod mini 2 की उपलब्धता ज्यादा अहम है जबकि पूरे स्मार्ट होम सेटअप के लिए अभी इंतजार करना होगा।