X पर आया नया फीचर्स। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

X प्लेटफॉर्म पर आया नया फीचर, फेक और रियल अकाउंट का चलेंगा आसानी से पता

Fake Accounts: X ने यूज़र्स की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक नया फीचर "About This Account" लॉन्च कर दिया गया है। जिसका इस्तेमाल कर के यूजर्स किसी के बारें में ज्यादा जानकारी निकाल सकते है।

सिमरन सिंह

About This Account On X: X ने यूज़र्स की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक नया फीचर "About This Account" लॉन्च कर दिया गया है। Elon Musk के नेतृत्व में पेश किए गए इस फीचर का उद्देश्य यूज़र्स को उस अकाउंट के बारे में अधिक सटीक और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराना है जिसके साथ वे इंटरैक्ट कर रहे हैं। यह फीचर अकाउंट की लोकेशन से लेकर यूज़रनेम बदलाव और अकाउंट क्रिएशन तक की मूलभूत जानकारी को सामने लाएगा।

क्या है About This Account फीचर?

नए अपडेट के तहत अब यूज़र्स यह जान पाएंगे कि कोई अकाउंट किस देश या रीजन से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह फीचर बताएगा कि अकाउंट कब बनाया गया था, उसका ओरिजिन क्या है, यूज़रनेम कितनी बार बदला गया और उस अकाउंट ने पहली बार ऐप को कहां से डाउनलोड किया था। कंपनी का मानना है कि यह फीचर यूज़र्स को किसी भी अकाउंट के प्रति सतर्क रहने में मदद करेगा और प्लेटफॉर्म पर फेक या संदिग्ध अकाउंट की पहचान आसान करेगा।

दुनियाभर में रोलआउट शुरू

X के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने इस फीचर को ग्लोबली रोलआउट करने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह अपडेट कुछ ही घंटों में दुनिया भर में सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने इसे प्लेटफॉर्म की सुरक्षा और इंटीग्रिटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने पोस्ट कर कहा:

कैसे मिलेगी अकाउंट की जानकारी?

निकीता बियर के अनुसार, यूज़र्स किसी भी प्रोफाइल के साइन-अप डेट पर टैप करके उस अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी देख सकेंगे। इसका मकसद है कि यूज़र्स किसी भी प्रोफाइल की विश्वसनीयता को समझ सकें और संभावित धोखाधड़ी से बच सकें।

क्यों लाया गया यह फीचर?

X का कहना है कि इस फीचर का उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर बॉट एक्टिविटी, फेक एंगेजमेंट और नकली अकाउंट्स के बढ़ते खतरे को रोकना है। अब जब अकाउंट का रीजन, जॉइन डेट और ओरिजिन यूज़र्स के सामने होगा, तो वे आसानी से तय कर सकेंगे कि कोई अकाउंट असली है या फिर फेक।

प्राइवेसी कंट्रोल्स भी हुए मजबूत

निकीता बियर ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन देशों में ऑनलाइन स्पीच से जुड़े जोखिम मौजूद हैं, वहां यूज़र्स अपने रीजन की जानकारी को लिमिट कर सकेंगे। इसके लिए X ने कुछ नए प्राइवेसी कंट्रोल्स जोड़े हैं, जिससे यूज़र्स अपनी सुरक्षा जरूरतों के अनुसार सेटिंग्स बदल पाएंगे।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच