-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Gateway Of India Boat Accident Who Is The Real Culprit
गेटवे बोट हादसा: आखिर कौन है असली गुनाहगार? जिसकी वजह से चली गईं 13 जिंदगियां
- Written By: मृणाल पाठक
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से करीब 10 किलोमीटर दूर समुद्र में स्थित बुचर द्वीप के पास बोट पलट जाने से नौसेना के 3 जवानों सहित 13 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद ये तलाशा जा रहा है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन हैं?

गेटवे बोट हादसा (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से करीब 10 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर स्थित बुचर द्वीप के निकट नीलकमल नामक एक यात्री बोट से, बेहद तीव्र गति से समुद्र में मंडरा रही नौसेना की स्पीड बोट टकरा गई। इस टकराव से भयानक हादसा हो गया। गेटवे ऑफ इंडिया से हर दिन करीब 12 से 14 किलोमीटर दूर स्थित एलिफेंटा केव के लिए पर्यटकों की संख्या के अनुसार नावें या फेरीज जाती हैं।
करीब एक घंटे में ये नावें गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा केव की दूरी तय करती हैं। यहां भी तमाम नियमों, कानूनों की धज्जियां उड़ायी गई। जिस बोट में 110 यात्री सवार थे, उसकी क्षमता सिर्फ 80 लोगों की थी। साथ ही समुद्र के अंदर चलने वाली समुद्री नावों के लिए अनिवार्य नियम है कि हर यात्री बोट में सवार होते ही लाइफ जैकेट पहनेगा, लेकिन पता चला है कि नाव में पर्याप्त लाइफ जैकेट थी ही नहीं और जितनी थी, उन्हें किसी भी यात्री ने नहीं पहन रखा था।
इस दुर्घटना में नौसेना के 3 जवानों सहित 13 लोगों की मौत हो चुकी थी। 101 लोगों को हादसे के बाद बचा लिया गया है, लेकिन उनमें से कई की हालत अब भी गंभीर है। इस घटना का निश्चित कारण तो व्यापक जांच के बाद ही सामने आयेगा, लेकिन दुर्घटना से जीवित बचे यात्रियों और उनके द्वारा बनाये गए कुछ मोबाइल वीडियो से इस दुर्घटना से जिन प्रारंभिक कारणों का पता चलता है, वह यही है कि यह दुर्घटना जिस नौसेना की स्पीड बोट से टकराकर हुई, वह यात्रियों से भरी नौका के इर्दगिर्द बहुत ही तेज रफ्तार से चक्कर लगा रही थी, लगभग स्टंट सा करती हुई। कुछ यात्रियों ने तो इस स्टंट को कैमरे में कैद करने के लिए नौका की छत पर खड़े होकर इसका वीडियो बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
डॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
बहुत तेज चक्कर लगा रही थी
हालांकि घटना के बाद मुंबई पुलिस ने नीलकमल नाव पलटने के संबंध में नौसेना के स्पीड बोट चालक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गेटवे ऑफ इंडिया के निकट कोलाबा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर जीवित बचे नीलकमल नौका में सवार यात्री 22 वर्षीय नाथाराम चौधरी की शिकायत पर दर्ज की गई है।
नवभारत विशेष की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शिकायत के मुताबिक नौसेना की स्पीड बोट यात्री बोट के इर्दगिर्द बहुत तेज चक्कर लगा रही थी, जब इस बात पर कुछ पत्रकारों ने नौसेना के अधिकारियों से स्पष्टीकरण चाहा तो नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि नौसेना की स्पीड बोट की उस समय रफ्तार क्या थी, जब यह यात्री नौका से टकरायी। लेकिन उनके मुताबिक नौसेना की स्पीड बोट की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रतिघंटे तक जा सकती है।
नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक जब भी किसी क्राफ्ट पर कोई बड़ा कंपोनेट जैसे कि इंजन आदि को लगाया जाता है तो नौसेना ओईएम के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर इसका टेस्ट करती है ताकि ऐन मौके पर कोई समस्या उभरकर सामने न आए। नौसेना के मुताबिक अगर किसी कंपोनेट के निर्माता दावा करते हैं कि इंजन 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता है, तो हम इस दावे की पुष्टि के लिए उनके साथ मिलकर इसका परीक्षण करते हैं। वास्तव में यह वैसा ही परीक्षण हो रहा था।
नौसेना का परीक्षण यहीं क्यों?
यहीं पर एक महत्वपूर्ण सवाल खड़ा होता है कि क्या इतनी संवेदनशील सैन्य गतिविधियां चाहे वह किसी मशीन की परीक्षण के ही क्यों न हों, क्या उन्हें आम सिविलियंस से भरे क्षेत्र में किया जाना चाहिए? किसी हार्बर या बंदरगाह में भारतीय नौसेना, तटीय सुरक्षाबल आदि की मौजूदगी जरूरी होती है।
इस दौरान यहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद होते हैं। क्योंकि इस दौरान गेटवे ऑफ इंडिया से दर्जनों फेरीज यात्रियों को लेकर थोड़ी थोड़ी देर बाद एलिफेंटा केव की दहलीज तक जाती हैं और फिर वहीं से दर्शन करके लौटने वाले लोगों को वापस गेटवे ऑफ इंडिया छोड़ती हैं।
इस पूरे समय यहां लॉजिस्टिक सपोर्ट और आपातकालीन संकट से निपटने के लिए नौसेना और तटीय सुरक्षा बल की मौजूदगी जरूरी है। लेकिन क्या इस व्यस्त समय में कोई खतरनाक परीक्षण भी नौसेना द्वारा इस इलाके में किया जा सकता है? बात सिर्फ कानून की नहीं है, इसे एक सामान्य सुरक्षा पहलू के नजर भी देखना चाहिए। अभी तक जो बात निकलकर सामने आयी है, उससे यही पता चलता है कि जिस स्पीड बोट के इंजन का नौसेना चालक दल उसके 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार का परीक्षण कर रहा था, वास्तव में वही हादसे का कारण बनी।
माना जा रहा है कि इंजन फेल हो गया और चालक का स्पीड बोट पर नियंत्रण नहीं रहा, जिस कारण नौसेना की स्पीड बोट पर्यटकों से भरी बोट से टकरा गई। एक साल पहले भी एक हादसा हुआ था, जिसमें तीन पर्यटकों की मौत हो गई थी। इसे सबक के तौरपर लिया जाए और नौसेना की प्रशिक्षण व परीक्षण संबंधी गतिविधियां या तो अलग सम्पन्न की जाएं या फिर इनके लिए हर दिन या सप्ताह के कुछ दिन का विशेष समय निर्धारित हो।
मुंबई जैसे भारी आबादी वाले शहर की पर्यटन गतिविधियों में सुरक्षा संबंधी निर्देशों का सख्ती से पालन हो। जो दुर्घटना गेटवे ऑफ इंडिया से चलने वाली पर्यटन बोट को लेकर हुई, उस पर एक नहीं बल्कि कई निगरानी के चक्र हैं। मसलन स्थानीय सरकार,नगर निगम, पर्यटन विभाग, कोस्ट गार्ड और समुद्री पुलिस, बंदरगाह प्राधिकरण और पर्यावरण संरक्षण एजेंसियां। आखिर पांच पांच चेक प्वाइंट के बावजूद यह लापरवाही क्यों हुई? इसकी भी जांच होनी चाहिए।
लेख- डॉ. अनिता राठौर द्वारा
Gateway of india boat accident who is the real culprit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMसुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Jul 11, 2026 | 08:48 PMसीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PMCG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM










