ChatGPT पूरी दुनिया में हुआ डाउन। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

दुनियाभर में ChatGPT और OpenAI की सेवाएं ठप, यूजर्स को हो रही भारी परेशानी

लाखों यूजर्स को आज अचानक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब दुनियाभर में OpenAI की सेवाएं ठप हो गईं। ChatGPT के भारी उपयोग से इस तरह की परेशानी का सामना यूजर्स को करना पड़ रहा है।

सिमरन सिंह

ChatGPT उपयोग करने वाले लाखों यूजर्स को आज अचानक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब दुनियाभर में OpenAI की सेवाएं ठप हो गईं। ChatGPT के साथ ही टेक्स्ट-टू-वीडियो प्लेटफॉर्म Sora और इमेज जेनरेशन टूल Ghibli भी सर्वर डाउन का शिकार हो गए हैं। यह समस्या कई घंटों से बनी हुई है, जिससे यूजर्स का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

लॉगिन और इमेज जेनरेशन में आ रही दिक्कत

डाउनडिटेक्टर (Downdetector) पर दर्ज शिकायतों के अनुसार, लगभग 84 प्रतिशत यूजर्स को ChatGPT को खोलने और इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है। वहीं 12 प्रतिशत यूजर्स को ऐप के अन्य फंक्शनों में कठिनाई हो रही है। विशेष रूप से Ghibli इमेज जेनरेशन फीचर को लेकर कई यूजर्स ने शिकायत की है कि वे इमेज नहीं बना पा रहे हैं।

ChatGPT दे रहा है एरर मैसेज या नो रिस्पॉन्स

यूजर्स ने यह भी बताया कि ChatGPT बार-बार "एरर", "नो रिस्पॉन्स" या "लोडिंग..." जैसे मैसेज दिखा रहा है। जब कोई सवाल पूछा जा रहा है, तो या तो कोई उत्तर नहीं मिल रहा, या फिर बहुत देर तक पेज लोड होता रहता है।

“नेटवर्क स्लो” का मैसेज कर रहा परेशान

कई बार ChatGPT यह संदेश दे रहा है कि "आपका नेटवर्क स्लो है" या "आप नेटवर्क एरिया में नहीं हैं", जबकि यूजर्स का इंटरनेट कनेक्शन ठीक है। यह संकेत करता है कि समस्या OpenAI की सर्वर साइड पर है, न कि यूजर के कनेक्शन में।

Ghibli और Sora पर भी प्रभाव

सिर्फ ChatGPT ही नहीं, बल्कि OpenAI के दूसरे प्रमुख प्लेटफॉर्म जैसे Sora (टेक्स्ट-टू-वीडियो टूल) और Ghibli (इमेज जेनरेशन टूल) भी इस आउटेज से प्रभावित हुए हैं। यूजर्स इन प्लेटफॉर्म्स पर साइनअप और लॉगिन तक नहीं कर पा रहे हैं।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर