दुनिया की पहली रोबोट फाइट। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

दुनिया का पहला रोबोट बॉक्सिंग मुकाबला: टीवी पर लाइव दिखा जब मशीनों ने बरसाए लात-घूंसे

World Robot Competition नाम की प्रतियोगिता में पहली बार दो रोबोट्स के बीच बॉक्सिंग मुकाबला हुआ। ऐतिहासिक फाइट में रोबोट्स जोरदार लात और घूंसे बरसाते हुए नजर आएंगे।

सिमरन सिंह

तकनीक की दुनिया में एक नया इतिहास रचते हुए हाल ही में World Robot Competition नाम की प्रतियोगिता में पहली बार दो रोबोट्स के बीच बॉक्सिंग मुकाबला हुआ। इस ऐतिहासिक फाइट में रोबोट्स ने एक-दूसरे पर जोरदार लात और घूंसे बरसाए। इस पूरे मुकाबले का सीधा प्रसारण चाइना सेंट्रल टेलीविजन पर किया गया।

चार फीट से ज्यादा ऊंचे रोबोट्स ने लिया हिस्सा

चीन के हांग्जो शहर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल चार रोबोट्स ने भाग लिया। सभी की ऊंचाई 132 सेंटीमीटर यानी सवा चार फीट थी और वजन लगभग 32 किलोग्राम। ये सभी रोबोट्स एक जैसे आकार और शक्ति वाले थे, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।

मानव ट्रेनर ने किया रिमोट से कंट्रोल

बॉक्सिंग रिंग में उतरे इन रोबोट्स को इंसानी ट्रेनर द्वारा रिमोट कंट्रोल के ज़रिए ऑपरेट किया गया। जॉयस्टिक के ज़रिए ट्रेनर इनकी हर हरकत को निर्देशित कर रहे थे, जिससे मुकाबला पूरी तरह नियंत्रित और सुरक्षित रहा।

Unitree Robotics ने किया कमाल

इन रोबोट्स को चीन की अग्रणी कंपनी Unitree Robotics ने तैयार किया है। यह कंपनी पहले भी ऐसे वीडियो जारी कर चुकी है, जिनमें उनके बनाए रोबोट्स तेज दौड़ते हुए नजर आते हैं। एक वीडियो में कंपनी ने दावा किया था कि उनका रोबोट दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला मशीन है, जो हर सतह पर आसानी से दौड़ सकता है।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें फैक्ट्री में लटक रहे एक रोबोट ने अचानक कर्मचारी पर हमला कर दिया था। वीडियो में साफ दिख रहा था कि रोबोट ने अचानक लात और मुक्के चलाने शुरू कर दिए, जिससे इंसानी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां