कैसे हो रहा लोगों के साथ Work From Home के नाम पर धोखा। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

Work From Home के नाम पर बड़ा ऑनलाइन स्कैम, चार ठगों को किया गिरफ्तार

Work From Home Scam: दिल्ली पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है, इस गिरोह द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को फर्जी ऑनलाइन जॉब ऑफर देकर लाखों रुपए लूटे जाते थे।

सिमरन सिंह

Work From Home Scam: दिल्ली पुलिस द्वारा एक वर्क फ्रॉम होम ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है, इस ठगी गिरोह द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को फर्जी ऑनलाइन जॉब ऑफर देकर लाखों रुपए लूटे जाते थे। वहीं इस बात का पता चलने के बाद पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, वही खबर के अनुसार इन्होंने एक युवक से कुल 17.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।

मामले का हुआ खुलासा

पुलिस के साथ 27 मई को एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसे वेबसाइट रिव्यू के बदले पैसे कमाने का ऑफर दिया गया था। काम की शुरुआत में उसे हर रिव्यू को करने के लिए 50 रुपये दिए जाते थे, जिसको देखते हुए उसे ये विश्वास हुआ की यह काम सही और सुरक्षित है। लेकिन फिर ज्यादा कमाई का लालच देकर उससे प्रीपेड क्रिप्टो ट्रांजैक्शन करवाया गया। समय के साथ ही धीरे-धीरे उससे अलग तरह के बहानों से बड़ी रकम मंगाई गई और कुल 17.49 लाख रुपये की ठगी को अनजाम दिया गया।

कौन हैं गिरफ्तार हुए आरोपी?

मामले के सामने आने के बाद पुलिस जांच में जिन चार लोगों को पकड़ा गया है, उनकी पहचान अंकुर मिश्रा (22), क्रतरथ (21), विश्वास शर्मा (32) और केतन मिश्रा (18) के रूप में की गई है। जांच में यह भी पता चला है कि पीड़ित के अकाउंट से 5 लाख रुपये एक निजी बैंक खाते में ट्रांसफर भी किए गए है, जो अंकुर मिश्रा के नाम पर था। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज और बैंक रिकॉर्ड की मदद पुलिस ने ली और उन्हें ट्रेस किया।

देशभर में फैला था नेटवर्क

मामले की तकनीकी जांच करने पर सामने आया कि यह गिरोह दिल्ली तक सीमित नहीं था। इसने अपने पैर लखनऊ, आगरा, भोपाल और शिवपुरी जैसे शहरों में भी पसार रखें थे। पुलिस ने इन शहरों में छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

क्रिप्टोकरेंसी से करते थे मनी लॉन्ड्रिंग

DCP अमित गोयल ने बताया, "यह गैंग ठगी की रकम को कई बैंक खातों के जरिये घुमाकर अंत में USDT (Tether) जैसी क्रिप्टोकरेंसी में बदल देता था ताकि बैंक और जांच एजेंसियां उन्हें ट्रेस न कर सकें।"

अपनी सुरक्षा के लिए करें ये काम

  • असामान्य रूप से अधिक कमाई के वादे वाली नौकरी से सतर्क रहें।
  • ईमेल या जॉब पोस्ट में टाइपो और गलतियों पर ध्यान दें।
  • यदि नौकरी का विवरण अस्पष्ट है तो उससे दूरी बनाएं।
  • जॉइनिंग से पहले रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग या सॉफ्टवेयर शुल्क मांगने वाली नौकरी से सावधान रहें।
  • कंपनी की वेबसाइट, वैध ऑफिस एड्रेस और संपर्क नंबर को जरूर जांचें।

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की