एक्स आउटेज, एलन मस्क, फोटो - सोशल मीडिया  
टेक्नॉलजी

एक बार फिर ठप हुई एक्स, दुनियाभर में यूजर्स परेशान, जानिए क्या है वजह?

एलन मस्क के अधीन आने के बाद एक्स कई बदलावों और तकनीकी चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे में बार-बार हो रहे आउटेज ने यूजर्स की विश्वसनीयता पर असर डाला है। अब देखना होगा कि एक्स की टीम कब तक इस समस्या का समाधान निकालती है।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : पॉपुलर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स एक बार फिर गंभीर तकनीकी समस्या का सामना कर रहा है। एलन मस्क के स्वामित्व वाले इस प्लैटफॉर्म पर 24 मई दिन शनिवार दोपहर करीब 1 बजे से लॉगिन, ऐप और URL एक्सेस को लेकर हजारों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दुनियाभर की वेबसाइट्स की सर्विस और आउटेज पर नजर रखने वाले साइट Downdetector के अनुसार दोपहर 1:45 तक करीब 11,866 यूजर्स ने शिकायतें दर्ज की हैं। यूजर्स की शिकायतों में सबसे अधिक परेशानियां फीड रिफ्रेश, पोस्ट लोडिंग और लॉगिन फेलियर को लेकर सामने आई हैं। कई यूजर्स को "Something went wrong. Try reloading" का एरर मैसेज भी दिख रहा है।

दो दिन में दूसरी बार ठप हुआ एक्स

गौर करने वाली बात यह है कि सिर्फ दो दिन पहले गुरुवार रात को भी एक्स डाउन हो गया था, जिसमें यूजर्स को घंटों तक प्लैटफॉर्म का उपयोग करने में समस्या आई थी। अब शनिवार को फिर से ऐसी स्थिति ने चिंता बढ़ा दी है। एक यूजर ने लिखा, "मेरी एक्स ऐप पूरी तरह बंद है, बस डीएम चल रहा है। क्या किसी और को भी ये दिक्कत आ रही है? अगर आप ये पोस्ट देख पा रहे हैं तो बताइए।"

क्या है वजह?

हालांकि एक्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, अमेरिका के हिल्सबोरो में स्थित एक डेटा सेंटर में आग लग गई थी, जिसे बुझाने के लिए इमरजेंसी सर्विसेज को बुलाया गया। इसी सेंटर में एक्स का सिस्टम होस्ट किया गया था, जिससे सेवा प्रभावित हुई।

एक दिन पहले शुक्रवार को एक्स ने यह माना था कि हमारे कुछ यूजर्स को प्रदर्शन में दिक्कतें आ रही हैं। एक डेटा सेंटर आउटेज की वजह से समस्या हुई है और हमारी टेक्निकल टीम इसे ठीक करने में जुटी है।

एलन मस्क की चुप्पी

दिलचस्प बात यह है कि इस गंभीर समस्या पर भी एलन मस्क ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वे शनिवार को सोलर पावर पर ट्वीट करते नजर आए, लेकिन एक्स के आउटेज या तकनीकी गड़बड़ी पर कुछ नहीं कहा।

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!