- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Little Girl With Critical Liver Problem Airlifted To Delhi Via Pm Shri Air Ambulance Service
भोपाल की नन्ही परी के लिए दौड़ी एयर एंबुलेंस, दिल्ली में शुरू हुआ लिवर इंफेक्शन का इलाज
बच्ची को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया, जहां अब वह एम्स दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाजरत है। बच्ची की हालत नाजुक है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची को गंभीर लिवर इंफेक्शन की समस्या के कारण तत्काल दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया। यह मेडिकल ट्रांसफर प्रधानमंत्री श्री एयर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से किया गया, जिसकी जानकारी राज्य के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने दी।
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार का यह साझा संकल्प है कि देश के हर नागरिक को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। इसी उद्देश्य के तहत भोपाल की इस मासूम बच्ची को विशेष इलाज के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भेजा गया है।
मदद की गुहार लेकर मंत्री के आवास पहुंचे परिवार वाले
मंत्री के मुताबिक, बीते शुक्रवार को बच्ची के परिवार वाले उनसे मदद की गुहार लेकर उनके आवास पहुंचे थे। तत्काल पहल करते हुए उन्होंने बच्ची के इलाज के लिए भोपाल स्थित एम्स अस्पताल में व्यवस्था करवाई, लेकिन प्रारंभिक जांच में जब बच्ची की हालत गंभीर पाई गई, तो डॉक्टरों ने तुरंत उसे दिल्ली रेफर करने की सिफारिश की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली HC में ऑनलाइन सुनवाई के बीच चला पोर्न वीडियो, ‘यूएस बेस्ड हैकिंग’ का दावा; मचा हड़कंप
40 डिग्री में अतिथि शिक्षकों का हल्लाबोल, दी चेतावनी- चुनाव में खामियाजा भुगतेगी सरकार
RSS ने लिया मोहन सरकार के कामकाज का हिसाब, UCC समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
विश्वास सारंग ने क्या कहा?
विश्वास सारंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्राथमिकता है कि देश का हर नागरिक, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद, को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले। आयुष्मान भारत योजना और पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा इसी सोच का परिणाम हैं। इस बच्ची के परिवार ने कल मुझसे संपर्क किया। जब जांच की गई तो पता चला कि उसकी लिवर की स्थिति बेहद गंभीर है और तुरंत दिल्ली भेजना जरूरी है।”
अलर्ट मोड पर दिल्ली सरकार, कोविड केस बढ़ते ही अस्पतालों को जारी की एडवाइजरी
एयर एंबुलेंस के जरिए बच्ची को पहुंचाया गया दिल्ली
उन्होंने आगे बताया कि बच्ची को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया, जहां अब वह एम्स दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाजरत है। मंत्री ने कहा, “संभावना है कि उसे लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है। बच्ची की हालत नाजुक है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है। हम बच्ची के माता-पिता और डॉक्टरों से निरंतर संपर्क में हैं। हमारी कोशिश है कि उसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए और वह स्वस्थ होकर भोपाल लौटे।”
Little girl with critical liver problem airlifted to delhi via pm shri air ambulance service
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 07:46 AMजलगांव ST बस हादसा, ब्रेक फेल होने से 3 किमी बेकाबू दौड़ती रही बस, 35 घायल
Apr 30, 2026 | 07:45 AMनवभारत संपादकीय: अपात्र हो सकती हैं लाखों लाडकी बहीण, केवाईसी न कराने पर संकट
Apr 30, 2026 | 07:31 AMमुंबई के बाद ठाणे में डबल डेकर बस सेवा, दिवाली तक 300 नई बसें जोड़ने की योजना
Apr 30, 2026 | 07:28 AM30 अप्रैल का मौसम: 10 राज्यों में तूफानी बारिश और 60 KM की रफ्तार से हवाएं; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
Apr 30, 2026 | 07:27 AM4 राज्यों में जीतना तय, केरल में भी खिलाएंगे कमल, रामदास आठवले का बड़ा दावा
Apr 30, 2026 | 07:20 AMनवभारत विशेष: देश को वायुरक्षा प्रणाली सुदर्शन चक्र का इंतजार, इजराइल के आयरन डोम से बेहतर होगा
Apr 30, 2026 | 07:18 AMवीडियो गैलरी

Exit Poll: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इसका इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM














