Smartphone in 30K: ₹30,000 के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो OPPO K14 Plus, vivo T5x और moto Edge 70 Fusion जैसे विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। इन तीनों फोन में बड़ी बैटरी और AMOLED या LCD डिस्प्ले जैसे अलग-अलग फीचर्स मिलते हैं। लेकिन सही फोन चुनने के लिए केवल बैटरी क्षमता या कैमरे के मेगापिक्सल देखना काफी नहीं है। इसमें डिस्प्ले, गेमिंग परफॉर्मेंस, कैमरा और सॉफ्टवेयर भी आपकी जरूरत के हिसाब से अहम हैं।
OPPO K14 Plus के बारे में बताए तो इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह उन यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प हो सकता है जो फोन पर वीडियो देखने और कंटेंट पढ़ने को प्राथमिकता देते हैं। वहीं इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट भी है जिससे सपोर्टेड कंटेंट और ऐप्स में स्क्रॉलिंग ज्यादा स्मूद दिख सकती है।
वहीं moto Edge 70 Fusion में 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा vivo T5x में 6.76 इंच का FHD+ LCD पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसलिए स्क्रीन की तकनीक और रिफ्रेश रेट को प्राथमिकता देने वालों के लिए Moto और OPPO पर विचार करना उपयोगी रहेगा।
moto Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और LPDDR5X RAM मिलती है। vivo T5x में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है जबकि OPPO K14 Plus में Dimensity 7360 Max प्रोसेसर है।
इसमें सिर्फ प्रोसेसर के नाम से किसी फोन को गेमिंग के लिए विजेता नहीं कहा जा सकता। गेम की सेटिंग, तापमान और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान परफॉर्मेंस भी मायने रखती है। इसमें Moto का साफ-सुथरा Android इंटरफेस पसंद करने वाले यूजर्स इसे अपनी सूची में रख सकते हैं।
बैटरी क्षमता के मामले में OPPO K14 Plus में 8,000mAh की बैटरी दी गई है। vivo T5x में 7,200mAh और moto Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन असल बैटरी बैकअप आपके इस्तेमाल और स्क्रीन सेटिंग पर निर्भर करेगा।
वहीं कैमरे की बात करें तो Moto में 50MP का मुख्य कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। OPPO में 50MP मुख्य कैमरे के साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। vivo T5x में भी 50MP मुख्य कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सिर्फ मेगापिक्सल देखकर फोटो की क्वालिटी का फैसला करना सही नहीं होगा।
अगर बड़ी बैटरी प्राथमिकता है तो OPPO K14 Plus पर विचार करें। बड़ी बैटरी के साथ हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले चाहिए तो Moto Edge 70 Fusion भी विकल्प है। vivo T5x चुनने से पहले इसके LCD डिस्प्ले और अपनी जरूरतों का आकलन करें। इसमें कीमतें स्टोरेज वेरिएंट और ऑफर के अनुसार बदल सकती हैं। खरीदने से पहले अपने बजट में उपलब्ध वेरिएंट की मौजूदा कीमत जरूर जांचें।