WhatsApp (सौ.Freepik) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp के इस्तेमाल के लिए अब नहीं होगी फोन नंबर की जरूरत, इस नए अपडेट से मिलेगा फायदा

पूरे देश में व्हाट्सएप का इस्तेमाल काफी आम है लेकिन कई बार व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को फ्रॉड और नंबर की फिर बदल के परेशानी होती है। ऐसे में इस चीज से बचने के लिए अगर आप भी अपने नंबर को व्हाट्सएप पर नहीं दिखाना चाहते और बिना नंबर के व्हाट्सएप बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है

सिमरन सिंह

WhatsApp. पूरे देश में व्हाट्सएप का इस्तेमाल काफी आम है लेकिन कई बार व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को फ्रॉड और नंबर की फिर बदल के परेशानी होती है। ऐसे में इस चीज से बचने के लिए अगर आप भी अपने नंबर को व्हाट्सएप पर नहीं दिखाना चाहते और बिना नंबर के व्हाट्सएप बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि व्हाट्सएप में एक नया बड़ा फीचर लॉन्च किया है। जिसमें अब व्हाट्सएप पर अपनी पहचान मोबाइल नंबर बताएं बिना ही यूजर नेम से इसका एप का इस्तेमाल कर सकते है।

जल्द लॉन्च होगा फीचर

व्हाट्सएप के इस फीचर के बारे में बताएं तो फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है और जल्दी अपडेट को यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें यूजर नेम और पासवर्ड के साथ आप एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नए फीचर के आने से यूजेस मोबाइल नंबर के बिना ही व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फीचर में व्हाट्सएप यूजर्स की अकाउंट की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को बढ़ाया जाएगा। अपडेट में यूजर्स के पास प्राइवेसी के तीन सेटिंग्स होगी। जिसमें यूजर नेम, फोन नंबर और यूजर नेम विद पासवर्ड शामिल होगा।

इस तरह से कर सकेंगे व्हाट्सएप पर बात

बता दे कि अगर यूजर यूजरनेम की सेवा को उपयोग करता है। तो जिसके पास भी उसका नंबर सेव नहीं होगा वह सिर्फ उसके यूजर नेम को देख पाएगा। लेकिन अगर आपका नंबर पहले से ही किसी के पास सेव है तो आपका नंबर उन्हें शो करेगा। लेकिन नए कस्टमाइजेशन के बाद यूजर नेम सिर्फ यूजरनेम पासवर्ड का चुनाव भी कर सकते हैं। जिसके अंदर आपको चार अंकों का पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद सिर्फ वही लोग आपसे जुड़ सकेंगे जिनके पास आप चार अंकों वाले पासवर्ड को शेयर करते हैं।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद