WhatsApp Scam Alert (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी

WhatsApp Scam Alert: WhatsApp पर कभी "Hello भाई... मैं तुम्हारा दोस्त, मेरा पुराना नंबर बंद हो गया है, ये मेरा नया नंबर है" जैसा मैसेज आया है तो अब आपको पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

सिमरन सिंह

WhatsApp New Security Feature: आपको भी WhatsApp पर कभी "Hello भाई... मैं तुम्हारा दोस्त, मेरा पुराना नंबर बंद हो गया है, ये मेरा नया नंबर है" जैसा मैसेज आया है तो अब आपको पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। बता दें कि ऐसे मैसेज आजकल ऑनलाइन ठगी का सबसे आम तरीका बन चुके हैं। जिसमें स्कैमर्स खुद को आपका दोस्त, रिश्तेदार या परिचित बताकर भरोसा जीतते हैं और फिर पैसे या निजी जानकारी ठगने की कोशिश करते हैं। लेकिन अब इस खतरे से बचाने के लिए WhatsApp ने एक नया सिक्योरिटी फीचर रोलआउट किया है।

चैट शुरू होने से पहले ही देगा अलर्ट

अब तक देखा गया था कि WhatsApp के अधिकांश सुरक्षा फीचर्स तब सक्रिय होते थे जब बातचीत शुरू हो चुकी होती थी। लेकिन अब नया फीचर के आने से तस्वीर बिलकुल बदल जाएगी। बता दें कि WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। जैसे ही कोई यूजर किसी ऐसे नंबर से चैट शुरू करेगा। जिससे पहले कभी बातचीत नहीं हुई स्क्रीन पर एक सिक्योरिटी वॉर्निंग दिखाई देगी।

वॉर्निंग में मिलेगी ये अहम जानकारी

इस नए पॉप-अप में यूजर्स को कई जरूरी जानकारियां दिखाई जाएंगी। इसमें बताया जाएगा कि नंबर किस देश या क्षेत्र का है। क्या वह नंबर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव है या नहीं और क्या आप दोनों किसी कॉमन WhatsApp ग्रुप का हिस्सा हैं। इन जानकारियों के आधार पर यूजर तय कर सकेगा कि चैट जारी रखनी है या उसे तुरंत बंद कर देना है। खास बात यह है कि आपका फैसला सामने वाले व्यक्ति को बिल्कुल पता नहीं चलेगा।

स्कैमर्स की चाल होगी फेल

ऑनलाइन ठगी करने वाले अक्सर जल्दबाजी का माहौल बनाकर लोगों को सोचने का मौका नहीं देते लेकिन WhatsApp का यह नया फीचर ठीक उसी समय सक्रिय होगा। जब कोई अनजान व्यक्ति पहली बार आपसे संपर्क करेगा। अगर कोई खुद को आपका दोस्त बताए और WhatsApp दिखाए कि नंबर किसी दूसरे देश का है तो आपको तुरंत शक हो जाएगा और आप संभावित फ्रॉड से बच सकते हैं।

फिर भी बरतें सावधानी

इसको लेकर साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह फीचर सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जरूर देगा लेकिन इसे पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं माना जा सकता। फिर भी स्कैमर का नंबर पहले से आपके फोन में सेव है या किसी परिचित ने वास्तव में नया नंबर लिया है तो केवल इस फीचर पर निर्भर रहना सही नहीं होगा। इसलिए किसी भी अनजान नंबर पर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान की पुष्टि करना सबसे सुरक्षित तरीका है।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक