WhatsApp 
टेक्नॉलजी

WhatsApp का नया फीचर लॉन्च, अब लंबा वॉयस मैसेज आराम से टेक्स्ट में बदल सकेंगे

WhatsApp Launches New Feature: व्हाट्सएप वाइस मैसेज फीचर बहुत ही उपयोगी फीचर है। यह फीचर उन स्थितियों में बहुत मददगार है, जब आप शोरगुल वाली जगह पर हों और वॉयस मैसेज सुनना कठिन हो।

रंजन कुमार

WhatsApp Voice Message Transcripts: WhatsApp अपने यूजरों के लिए नए-नए फीचर लाता रहता है। अब एक और काम का फीचर वॉट्सऐप लेकर आया है। WhatsApp ने Voice Message Transcripts फीचर लॉन्च किया है, जो यूजरों को वॉयस मैसेज को बिना सुने टेक्स्ट (लिखे हुए) फॉर्मेट में पढ़ने की सुविधा देता है।

यह एक बहुत उपयोगी फीचर है। यह फीचर उन परिस्थितियों में बहुत मददगार है, जब आप शोरगुल वाली जगह पर और वॉयस मैसेज सुनना मुश्किल हो, मीटिंग या क्लास में हों और ऑडियो सुनना संभव नहीं हो या आपके पास ईयरफोन न हो या आप ऐसे किसी लोगों से बात कर रहे हों, जिसे सुनने में परेशानी होती है।

डिवाइस पर ही होती है ट्रांसक्रिप्शन की पूरी प्रक्रिया

WhatsApp के अनुसार ट्रांसक्रिप्शन की पूरी प्रक्रिया डिवाइस पर ही होती है। इसका मतलब है कि वॉयस मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहता है। साफ तौर पर WhatsApp या तीसरा पक्ष आपके ऑडियो या ट्रांसक्रिप्ट को एक्सेस नहीं कर सकता। यह फीचर Android और iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यह फीचर वॉयस मैसेज में बोली गई बातों को टेक्स्ट में बदल देता है जिसे आप ऑडियो मैसेज के ठीक नीचे पढ़ सकते हैं।

फीचर को कैसे ऑन करें?

आमतौर पर यह फीचर ऑप्शनल होता है, इसलिए इसे मैन्युअल रूप से ऑन करना पड़ सकता है।

कैसे इस फीचर को आप अपने फोन पर ऑन कर सकते हैं?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में WhatsApp खोलकर सेटिंग्स पर जाएं।
  • फिर चैट्स पर टैप करें।
  • नीचे स्क्रॉल करें और Voice Message Transcripts को ऑन कर दें।
  • इसके बाद अपनी पसंद की ट्रांसक्रिप्शन भाषा चुन सकते हैं।
  • अब जब कोई वॉयस मैसेज मिले तो उस पर टैप करके दबाए रखें यानी Long Press करके रखें।
  • दिखाई देने वाले मेन्यू में ट्रांसक्राइब ऑप्शन को चुन लें।
  • कुछ सेकंड में वॉयस मैसेज का टेक्स्ट आपके मैसेज के नीचे दिखाई देगा।
  • आप इस मैसेज को एक्सपेंड या कोलैप्स कर सकते हैं।

कई भाषाओं में उपलब्ध

यह फीचर शुरुआत में कुछ भाषाओं जैसे इंग्लिश, स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी में ही उपलब्ध था। मगर, अब यह हिंदी सहित अन्य भाषाओं के लिए भी धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है। अगर, ट्रांसक्रिप्ट नहीं आता है तो हो सकता है वॉयस मैसेज की भाषा अभी सपोर्टेड न हो या उसमें बहुत ज्यादा बैकग्राउंड शोर हो। आईफोन यूजर्स के लिए ये फीचर iOS 16 और 17 में कई सारी और भाषाओं को सपोर्ट कर सके, ऐसा इंतजाम किया जा रहा है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल