WhatsApp पर आया नया फीचर। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

WhatsApp में आया Instagram जैसा Close Friends फीचर, अब चुनिंदा लोगों को ही दिखेगा आपका Status

WhatsApp Custom Lists: WhatsApp पर अलग-अलग लोगों को बार-बार चुनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp एक नया Close Friends फीचर लेकर आया है जिसमें Status चुनिंदा लोगों के साथ शेयर कर सकते है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • WhatsApp एक नया Close Friends फीचर लेकर आया है।

  • यह फीचर Instagram के Close Friends विकल्प की तरह काम करेगा।

  • इससे यूजर्स को अपनी निजी तस्वीरें, वीडियो और दूसरी अपडेट शेयर करने पर ज्यादा नियंत्रण मिलेगा।

WhatsApp Close Friends Feature: WhatsApp पर कई बार हम ऐसा Status लगाना चाहते हैं जिसे परिवार या सभी कॉन्टैक्ट्स के बजाय सिर्फ कुछ खास दोस्त ही देख सकें। अब इसके लिए अलग-अलग लोगों को बार-बार चुनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि WhatsApp एक नया Close Friends फीचर लेकर आया है जिसकी मदद से यूजर्स अपना Status चुनिंदा लोगों के साथ शेयर कर सकते है। वहीं यह फीचर Instagram के Close Friends विकल्प की तरह काम करेगा। खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग लोगों के लिए कस्टम लिस्ट बनाने की सुविधा भी मिलेगी। इससे यूजर्स को अपनी निजी तस्वीरें, वीडियो और दूसरी अपडेट शेयर करने पर ज्यादा नियंत्रण मिलेगा।

WhatsApp Close Friends फीचर कैसे करेगा काम?

नए फीचर में यूजर्स अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की एक अलग लिस्ट बना सकेंगे। जब भी कोई फोटो, वीडियो या टेक्स्ट Status लगाना होगा तब इस लिस्ट को चुनकर अपडेट शेयर किया जा सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि हर बार अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स चुनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से कई कस्टम ऑडियंस लिस्ट भी बना सकते है। उदाहरण के लिए दोस्तों, परिवार और ऑफिस के साथियों के लिए अलग-अलग लिस्ट तैयार की जा सकती हैं।

Status पर दिखेगी पर्पल रिंग, जानें इसका मतलब

WhatsApp के नए फीचर में Close Friends के साथ शेयर किए गए Status के चारों तरफ पर्पल रिंग दिखाई देगी। इससे पता चल सकेगा कि यह अपडेट सभी कॉन्टैक्ट्स के लिए नहीं बल्कि किसी खास ग्रुप के साथ शेयर किया गया है। वहीं Status देखने वाले व्यक्ति को चुनी गई लिस्ट का नाम और उससे जुड़ा इमोजी भी दिखाई दे सकता है। लेकिन वह यह नहीं देख पाएगा कि उस लिस्ट में दूसरे कौन-कौन से लोग शामिल हैं। Status पहले की तरह 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा।

पुराने Status Privacy फीचर से कितना अलग है?

WhatsApp में पहले से ही Status की प्राइवेसी के लिए तीन विकल्प मौजूद हैं। इनमें My Contacts, My Contacts Except और Only Share With शामिल हैं। इनके जरिए यूजर सभी कॉन्टैक्ट्स को Status दिखा सकता है कुछ लोगों को हटा सकता है या सिर्फ चुने हुए लोगों के साथ अपडेट शेयर कर सकता है। साथ ही नया Close Friends फीचर इसी प्रक्रिया को आसान बनाएगा। अब बार-बार कॉन्टैक्ट्स चुनने के बजाय पहले से तैयार लिस्ट इस्तेमाल की जा सकेगी।

Android और iPhone यूजर्स को कब मिलेगा फीचर?

WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया या है कि WhatsApp इस फीचर को Android और iOS यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है। अभी के लिए यह कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। सभी लोगों तक पहुंचने में समय लग सकता है। इसलिए अगर आपके फोन में अभी Close Friends का विकल्प नहीं दिख रहा है तो ऐप अपडेट करने के बाद भी कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

राजस्थान पंचायत चुनाव में मंत्री की पत्नी-बेटे हारे, DIG की पत्नी भी नहीं बचा सकीं सीट; कांग्रेस का दबदबा