WhatsApp Multi Account And Dual Account: आज के समय WhatsApp हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन गया है जिसका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। चाहे वो कोई पर्सनल काम हो या ऑफिस का ऐसे में अगर आप भी उन दोनो को अलग रखना चाहते हैं, तो अब आपके लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बता दें कि WhatsApp का शानदार फीचर मल्टी-अकाउंट अब Android और iPhone दोनों में ही उपलब्ध कर दिया गया है। जिसका सीधा मतलब है की आप एक ही फोन और एक ही ऐप में दो WhatsApp अकाउंट को चला पाएंगे। जिसमें आपको फोन या बार-बार लॉग आउट करने की जरूरत नहीं होगी।
आप iPhone का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इन स्टेप को फॉलो करना है।
इस तरह से आप आसानी से अकांउट को स्विच कर सकते है। वहीं अगर आपका दूसरा अकाउंट ऐड नहीं हो रहा है, तो पहले iPhone को रीस्टार्ट करके आप इन स्टेप को फॉलो कर सकते है। क्योंकि कई बार नेटवर्क समस्या से भी परेशानी आती है। इसके साथ ही आपको ध्यान रखना है कि आप फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन ही इंस्टॉल करें।
इसके साथ ही आपको दूसरा अकाउंट जोड़ना है तो उसके लिए आपको यह स्टेप फॉलो करना है।
इस तरह से आप आपका दूसरा WhatsApp अकाउंट तैयार कर सकते है। जिससे कोई दिक्कत नहीं होगी।
ये भी पढ़े: 54 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में फंसा रहा रिटायर्ड बैंक मैनेजर, खाते से उड़ गए 40 लाख, ऐसे चलता है नया साइबर जाल
आप iPhone की तरह ही Android फोन में भी इन फीचर का इस्तेमाल कर सकते है। आपको इन स्टेप को फॉलो करना है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि अभी के लिए WhatsApp एक डिवाइस में अधिकतम दो अकाउंट की ही सुविधा दे रहा है। इसके अलावा इस फीचर में खास बात यह है की जिस अकांउट का आप इस्तेमाल नहीं कर रहे उसमें बी लगातार मैसेज आते रहेंगे। लेकिन एक बात का ध्यान रहे की आपको मैसेज को पढ़ने, देखने या कॉल उठाने के लिए आपकको उस अकाउंट पर स्विच करना होगा।
इस फीचर को उन लोगों के लिए खास बताया जा रहा है जो बिजनेस और पर्सनल लाइफ को अलग रखते हुए काम करना चाहते है। इससे पहले लोगों को दो फोन रखने पड़ते थे या फिर WhatsApp Business का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब आप एक ही ऐप से यह काम कर पाएंगे। वहीं बता दें अगर आपके फोन में यह फीचर अभी नहीं दिख रहा तो तुरंत WhatsApp अपडेट करें। हो सकता है की आपके फोन में पुराना वर्जन हो जिस कारण से आपको यह फीचर नहीं दिख रहा है।