WhatsApp ने अगस्त महीने में 80 लाख से ज्यादा अकाउंट को बैंन कर दिया है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp ने Ban किए 80 लाख भारतीय अकाउंट्स, इस कारण से लिया बड़ा एक्शन

WhatsApp पर खतरा भी बढ़ गया है। वही अभी पता चला है कि WhatsApp यूजर्स के कई अकाउंट को बंद कर दिया गया है। जो नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। हाल ही में WhatsApp ने एक महीने के अंदर 8 मिलियन से ज्यादा भारतीय अकाउंट को बंद किया है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. WhatsApp भारत का सबसे लोकप्रिय चैटिंग एप्लीकेशन है। जिसको करोड़ों लोग रोजाना इस्तेमाल करते हैं। इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में WhatsApp पर खतरा भी बढ़ गया है। वही अभी पता चला है कि WhatsApp यूजर्स के कई अकाउंट को बंद कर दिया गया है। जो नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। हाल ही में WhatsApp ने एक महीने के अंदर 8 मिलियन से ज्यादा भारतीय अकाउंट को बंद किया है। जिसमें यूजर्स ने प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन किया था।

इतने अकाउंट हुए बाद?

WhatsApp ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट के माध्यम से बताया है कि अगस्त में भारत मे 8,458,000 यूजर्स के अकाउंट को बंद कर दिया गया है। भारत के इलेक्ट्रॉनिक अधिनियम 2021 के नियम 4(1)(d) और नियम 3A(7) के अनुसार WhatsApp ऑन अकाउंट के खिलाफ सख्ती की है। जो उसके नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और भारतीय कानून के तहत उन्हें अवैध कर रहा है।

अगस्त के महीने में WhatsApp में कुल 8,458,000 भारतीय अकाउंट को बंद कर दिया गया है। जिसमें से 1,661,000 अकाउंट पहले ही बंद किया जा चुके थे। यूजर्स की शिकायत के बाद WhatsApp ने इन अकाउंट को इसलिए बंद किया है, क्योंकि यह असामान्य गतिविधि कर रहे थे। जो WhatsApp के नियमों के अंदर नहीं आते।

आखिर में बता दे की WhatsApp ने अपनी लेटेस्ट ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के माध्यम से अगस्त 2024 में 10,707 यूजर्स को रिपोर्ट किया था। जिसमें से 93 रिपोर्ट पर कार्यवाही की गई, यूजर्स ने इन रिपोर्ट को ईमेल और पोस्ट के माध्यम से भारत के गर्वनर ऑफिस को भेजा था। जिसके बाद ही कदम उठाए गए है।

क्या है मुख्य कारण?

मुख्य कारण की बात करें तो इसमें नियमों का उल्लंघन सबसे पहले आता है। जिसमें मैसेज भेजना, स्कैम करना, गलत तरह से चीजों को शेयर करना शामिल है। इसके बाद अवैध गतिविधि को भी देखा गया जो स्थानीय कानून के तहत अवैध मानी गई और उसके तहत भी खातों की जांच पड़ताल की गई। आखिर में यूजर रिपोर्ट के माध्यम से भी कई ऐसे अकाउंट्स को आपत्तिजनक और गलत बताया गया। जिसमें अब WhatsApp ने इन कदमों को उठाया हैं।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान