Airtel (Sourec. Design) 
टेक्नॉलजी

सिर्फ 48 रुपये में IPL देखें, Airtel यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा डबल फायदा

Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक बेहद सस्ता और आकर्षक प्लान लॉन्च किया है। 48 रुपये का यह नया रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो कम बजट में डेटा और OTT इस्तेमाल करना चाहते है।

सिमरन सिंह

Airtel 48 Plan: टेलीकॉम सेक्टर में यूजर्स को लुभाने की होड़ तेज हो चुकी है और इसी बीच Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक बेहद सस्ता और आकर्षक प्लान लॉन्च किया है। 48 रुपये का यह नया रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो कम बजट में डेटा और OTT का फायदा उठाना चाहते हैं।

48 रुपये में डेटा के साथ OTT का मजा

Airtel का यह नया प्लान एक डेटा वाउचर है, जिसमें यूजर्स को 1GB 4G डेटा के साथ-साथ एक महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। भले ही डेटा कम लगे, लेकिन OTT बेनिफिट इस प्लान को बेहद खास बनाता है। दरअसल, IPL 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनियां अब सस्ते प्लान्स में भी OTT सुविधाएं जोड़ रही हैं, ताकि यूजर्स लाइव मैच का आनंद उठा सकें।

क्यों खास है Airtel का यह प्लान?

यह प्लान कई सर्किल में उपलब्ध है और यूजर्स इसे Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। कम कीमत में OTT एक्सेस मिलना इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है, जिससे यूजर्स बिना ज्यादा खर्च किए IPL का मजा ले सकते हैं।

इन प्लान्स में भी मिल रहे हैं OTT फायदे

Airtel सिर्फ 48 रुपये का ही नहीं, बल्कि अन्य प्लान्स में भी OTT बेनिफिट दे रहा है:

  • 195 रुपये, 279 रुपये और 361 रुपये के प्लान्स
  • खासकर 279 रुपये वाले प्लान में Netflix और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है
  • इन प्लान्स की वैलिडिटी भी एक महीने की है

Jio का 100 रुपये वाला प्लान भी मुकाबले में

अगर बात करें Reliance Jio की, तो कंपनी अपने यूजर्स को JioHotstar एक्सेस के लिए कम से कम 100 रुपये खर्च करने का विकल्प देती है। हालांकि, Airtel और Jio के प्लान्स में अंतर साफ दिखाई देता है:

  • Airtel के 48 रुपये वाले प्लान में 1GB 4G डेटा मिलता है
  • वहीं Jio के 100 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 5G डेटा और 30 दिनों का JioHotstar मोबाइल एक्सेस मिलता है

किसके लिए है यह प्लान सबसे फायदेमंद?

अगर आप कम खर्च में सिर्फ OTT का मजा लेना चाहते हैं और डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं है, तो Airtel का 48 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। खासकर IPL सीजन में यह प्लान यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल