Vivo X300 Ultra Vs Samsung S26 Ultra Vs Google Pixel 10 Pro Specifications: भारत में एक बार फिर प्रीमियम फ्लैगशिप फोन्स की जंग दिलचस्प हो गई है। बता दें कि Vivo ने अपना नया Vivo X300 Ultra लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद से उसका सीधा मुकाबला Samsung Galaxy S26 Ultra और Google Pixel 10 Pro से किया जा रहा है। इन तीनों फोन की खासियत के बारें में बताए तो इसमें प्रीमियम फीचर्स, दमदार कैमरा और AI टेक्नोलॉजी देखखने को मिलती है लेकिन सभी फीचर्स के होने के बाद भी मन में एक सवाल ही आता है कि आपके लिए सबसे बेस्ट कौन सा होगा।
अगर आप उन लोगों में से है जिनको अपने फोन में शानदार कैमरा चाहिए तो नया लॉन्च हुआ Vivo X300 Ultra आपके लिए बेस्ट रहेगा क्योंकि इसमें आपको 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा रहा है। जिसका इस्तेमाल प्रोफेशनल फोटोग्राफी जैसा अनुभव के लिए बेस्ट है। इसके अलावा Samsung Galaxy S26 Ultra का कैमरा उनके लिए बेस्ट होगा जो अफने फोन में ऑलराउंड कैमरा सिस्टम ढूंढ रहे हैं क्योंकि इसमें मल्टी-लेंस सेटअप और बेहतर ऑप्टिकल जूम जैसे फीचर्स देखने को मिलते है। वहीं तीसरे फोन Google Pixel 10 Pro में AI बेस्ड फोटोग्राफी और नेचुरल कलर आउटपुट जैसे फीचर्स है।
किसी भी फोन के लिए परफॉर्मेंस शानदार होना जरूरी होता है, ऐसे में Vivo X300 Ultra और Samsung Galaxy S26 Ultra दोनों में आपको Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा रहा है। जिसका इस्तेमाल करके आप हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग बिना किसी रूकावट के स्मूद तरीके से कर सकते है। इसकी दूसरी ही तरफ Google Pixel 10 Pro में Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है जो AI फीचर्स और स्मार्ट एक्सपीरियंस पर फोकस करता है। जो गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए नहीं है।
| फीचर | Vivo X300 Ultra | Samsung Galaxy S26 Ultra | Google Pixel 10 Pro |
|---|---|---|---|
| डिस्प्ले | 6.82-inch 2K AMOLED | 6.9-inch Dynamic AMOLED 2X | 6.3-inch Super Actua LTPO |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite Gen 5 | Snapdragon 8 Elite Gen 5 | Tensor G5 |
| कैमरा | 200MP + 200MP | 200MP Quad Camera | 50MP Triple Camera |
| फ्रंट कैमरा | 50MP | 12MP | 42MP |
| बैटरी/यूज | कैमरा और गेमिंग | ऑलराउंड परफॉर्मेंस | AI और स्मार्ट फीचर्स |
| शुरुआती कीमत | ₹1,59,999 | ₹1,30,999 | ₹1,09,999 |
ये भी पढ़े: 5 रुपये की ये चीज बना देगी आपका कूलर को सुपर कूलर, भीषण गर्मी में भी कमरा रहेगा बर्फ जैसा ठंडा
Navbharat सलाह देता है कि अगर आप उन लोगों में से है जो प्रो-लेवल कैमरा और प्रीमियम फोटोग्राफी जैसे फीचर्स देख रहे है तो Vivo X300 Ultra आपके लिए शानदार ऑप्शन रहेगा। लेकिन आपकी पसंद ऑलराउंड फ्लैगशिप अनुभव, बेहतर डिस्प्ले और ब्रांड वैल्यू की तरफ है तो Samsung Galaxy S26 Ultra आपका बेस्ट ऑप्सन बन सकता है।
आखिर में आपका बजट अगर थोड़ा कम है और आप उसमें ही AI फीचर्स, क्लीन एंड्रॉयड और शानदार कैमरा प्रोसेसिंग चाहते हैं, तो Google Pixel 10 Pro आपको वो सब दे सकता है। आज के समय को देखते हुए फ्लैगशिप फोन सिर्फ स्टेटस सिंबल नहीं काम, कंटेंट क्रिएशन और एंटरटेनमेंट का दोस्त बन गया है। ऐसे में सभी फीचर्स को देखने के बाद सही फोन लेना जरूरी हो गया है ताकी बाद में पछतावा ना हो।