vivo ने अपने कई नए फोन लॉन्च किए है (सौ. vivo) 
टेक्नॉलजी

Vivo ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, 6000mAh की बैटरी के साथ मिलेगे शानदार फीचर्स

Vivo ने बाजार में नए फोन लॉन्च किया है। जिसमें कंपनी ने तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसके अंदर Vivo X200, X200 Pro और X200 Pro Mini को शामिल किया गया है। जिसके अदंर 6000mAh की बैटरी और कई शानदार फीचर्स भी मौजूद है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. स्माटफोन Vivo ने अपने फोन के अलग डिजाइन से यूजर्स को काफी आकर्षित किया है। Vivo X200 Series अब बाजार में आ चुका है। इसके साथ ही बता दें कि इस कंपनी ने अभी तीन स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। जिसके अदंर Vivo X200, X200 Pro और X200 Pro Mini को शामिल किया गया है। जिसके अदंर 6000mAh की बैटरी और कई शानदार फीचर्स भी मौजूद है।

iPhone के तरह है फीचर!

अब तक सामने आई जानकारी में ये पता चला है कि इस फोन में कई शानदार फीचर्स मौजूद है। Vivo X200 Pro की बात करें तो इसमें 1TB वेरिएंट के अदंर सैटेलाइट कम्युनिकेशन दिया गया है। जो आपको iPhone में देखने को मिल जाएगा। यह स्मार्टफोन Beidou Satellite Communication को भी सपोर्ट करता है।

कैसा है फोन का प्रोसेसर

Vivo के नए फोन में तीनों स्मार्टफोन्स Dimensity 9400 चिपसेट के प्रोसेसर के साथ दिए गए है। इन फोन के अदंर ज्यादातर 16GB रैम से लेकर 1TB तक स्टोरेज यूजर्स को दी जाती है। साथ ही बता दें कि ये फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम में काम करते है। इसी के साथ फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी में जाने के बाद भी खराब नहीं होते।

कैमरा का शानदार सेटअप

इस स्मार्टफोन के कैमरा पर नजर डाले तो Vivo X200 Series और X200 Pro mini इसमें शानदार कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। फोन के अंदर यूजर्स को 50MP का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा फोन में नई तकनीक को भी देखा जा सकता है जिसमें जूम करने से भी फोटो और वीडियो हाई क्वालिटी में ही मिलेगी।

इसके साथ ही Vivo X200 Pro के अंदर 200MP का प्राइमरी कैमरा है। जिसको कंपनी ने सैमसंग के साथ मिलकर बनाया है और फोन में ऑप्टिकल जूम भी यूजर्स को देखने को मिलने वाला है।

कैसी है बैटरी और कीमत

Vivo X200 के अदंर यूजर्स को 5800mAh की बैटरी 90W के फास्ट चार्जिंग के साथ दिया जाएगा। Vivo X200 Pro में 6000mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया जा रहा है। जो 90W के वायर्ड और 30W के वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आखिर में फोन की कीमतों की को देखे तो Vivo X200 4299 युआन जो भारतीय रुपये में करीब 51 हजार रुपये हैं। Vivo X200 Pro 5999 युआन भारतीय रुपये में 71,190 और Vivo X200 Pro Mini 4699 युआन भारतीय रुपये में 55,750 में मिल जाएगा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन