Vande Bharat (सौ. सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

इतने करोड़ में बनी है Vande Bharat स्लीपर ट्रेन, इन फैसिलिटी से है लैस

साल 2019 में भारत की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई थी। जो दिल्ली भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में सबसे तेज ट्रेन के तौर पर सामने आई, पहले इस ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ करती थी। ऐसे में सवाल उठता है कि इसकी कीमत कितनी है।

सिमरन सिंह

Vande Bharat Sleeper Train Cost. साल 2019 में भारत की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई थी। जो दिल्ली भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में सबसे तेज ट्रेन के तौर पर सामने आई, पहले इस ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ करती थी। जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिली और ऐसे में इस ट्रेन को देश के बड़े शहरों तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगा और अब वंदे भारत एक लोकप्रिय ट्रेन बन चुकी है।

अभी तक मौजूद वंदे भारत ट्रेन में सिर्फ चेयर कार थी, लेकिन अब इसमें स्लीपर कोच अरेंजमेंट कर दिया गया है। बता दें कि अब भारत में जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरी पर उतरने वाली है। हाल ही में बेंगलुरु में रेल मंत्री ने इस ट्रेन के प्रोटोटाइप को शेयर किए हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को बनाने में कितना खर्च आया है।

एक कोच में लगे इतने करोड़

ट्रेन की कोच की कीमत पर ध्यान दे तो इसमें अधिकतम 3 करोड़ तक का खर्चा आया है। वही जनरल श्रेणी का डब्बा देखा जाए तो एक करोड़ का खर्च उसके अंदर देखा गया। वहीं एक स्लीपर कोच की कीमत 1.5 करोड़ की लगाई जा रही है और एसी कोच की कीमत को 2.8 करोड़ का बताया गया है लेकिन 3 करोड़ तक का खर्च इसमें पूरा आया है, जो किसी भी सामान्य ट्रेन से अधिक है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पूरी तरीके से एक स्वदेशी है। इसकी एक कोच की कीमत 8 से 9 करोड रुपए की बताई जा रही है क्योंकि इसका इंटीरियर बाकी ट्रेन से बिल्कुल अलग है और इसकी सुविधा भी अलग बताई गई है। इसके कोच को सामान्य ट्रेन के मुकाबले में तीन गुना ज्यादा पैसे वाला बताया जा रहा है।

कितनी होगी पूरे ट्रेन की कीमत

वंदे भारत की कोच की कीमत के बारे में तो हमने आपको बता दिया जो सामान्य ट्रेन की कोच की कीमत से तीन गुना ज्यादा है। इसके अलावा अगर इसकी इंजन की बात की जाए तो यह भी काफी महंगा है। सामान्य ट्रेन के इंजन से यह 18 से 20 करोड़ रुपए ज्यादा लागत के साथ आता है। वहीं पूरे ट्रेन की कुल कीमत की बात की जाए तो 120 करोड़ के आसपास का इसको बताया जा रहा है, हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस चेयर और स्लीपर ट्रेन में काफी अंतर देखने को मिलेगा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन