Bike से करने वाले है लंबी ट्रिप, इन 5 गैजेट्स से सफर होगा आसान

बाइक ट्रिप के दौरान जितना मजा आता है उतना ही हमें सुरक्षा का भी ध्यान रखना होता है। ऐसे में ट्रिप के लिए ऐसे कुछ गैजेट्स को अपने साथ रख सकते हैं जो हमारे इस सफर को आसान बनाएंगे, यह पांच महत्वपूर्ण गैजेट्स की लिस्ट है जो बाइक ट्रिप के दौरान आपको कभी नहीं भूलनी चाहिए।
Bike Trip Tips. (सौ. Freepik)
Bike Trip Tips. (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

Bike Trip Tips. बाइक ट्रिप के दौरान जितना मजा आता है उतना ही हमें सुरक्षा का भी ध्यान रखना होता है। ऐसे में ट्रिप के लिए ऐसे कुछ गैजेट्स को अपने साथ रख सकते हैं जो हमारे इस सफर को आसान बनाएंगे, यह पांच महत्वपूर्ण गैजेट्स की लिस्ट है जो बाइक ट्रिप के दौरान आपको कभी नहीं भूलनी चाहिए।

पोर्टेबल चार्जर या फिर पावरबैंक

लंबी यात्रा के दौरान आपके पास एक पोर्टेबल चार्जर जरूर होना चाहिए, जो आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज कर सके। यदि आपके पास पोर्टेबल चार्जर नहीं है तो आप पावर बैंक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो बैटरी खत्म होने पर आपको कनेक्टिविटी देगा।

बाइक फोन माउंट

यह गैजेट आपके फोन को बाइक के होल्डर पर सुरक्षित तरीके से माउंट करने में मदद करेगा। इससे आप GPS नेविगेशन का इस्तेमाल आसानी से कर पाएंगे और रास्ते को भी ध्यान से देख पाएंगे।

ब्लूटूथ हेलमेट इंटरकॉम

अगर आप अपने दोस्तों के साथ सफर कर रहे हैं तो ब्लूटूथ इंटरकॉम आपके पास होना चाहिए। जिससे आप बिना रुके सुविधा के साथ बातचीत कर सके। यह बड़े आसानी से हेलमेट में फिट हो जाता है जो आपको रीडिंग के दौरान सुरक्षा और संवाद दोनों देता है।

पंचर रिपेयरिंग किट

लंबी यात्रा के दौरान टायर पंचर होने पर आप उसे कैसे सही करेंगे, यह एक बड़ा चैलेंज हो जाता है। अगर आपके पास कंप्लीट टायर इन्फ्लेटर और पंचर रिपेयरिंग किट है तो आपकी मुश्किल आसान हो सकती है।

एक्शन कैमरा

बाइकिंग ट्रिप की अच्छी यादों को कैद करने के लिए आप एक्शन कैमरा का विकल्प चुन सकते हैं। जो आपके हेलमेट या फिर बाइक पर माउंटेन करेगा, जो पूरे सफर की रिकॉर्डिंग अच्छे तरीके से करते हुए आपके सफर को और रोमांचक बनाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com