Dating Apps को बताया AI से ज्यादा खतरनाक। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

डेटिंग ऐप्स AI से भी ज्यादा खतरनाक? अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस का बड़ा बयान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है, वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने एक नया और चौंकाने वाला मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा है कि AI नहीं, डेटिंग ऐप्स असली खतरा हैं।

सिमरन सिंह

वॉशिंगटन: जहां पूरी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर चिंता में है, वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने एक नया और चौंकाने वाला मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा है कि AI नहीं, बल्कि डेटिंग ऐप्स असली खतरा हैं, जो समाज की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं।

“AI से नहीं, डेटिंग ऐप्स से डरिए” - वेंस

The New York Times को दिए एक इंटरव्यू में जब जे.डी. वेंस से पूछा गया कि क्या AI अमेरिकी नौकरियों के लिए खतरा है, तो उन्होंने कहा – "नहीं, AI लोगों के लिए खतरा नहीं है, बल्कि असली खतरा डेटिंग ऐप्स हैं।" उनका मानना है कि Tinder, Bumble जैसी ऐप्स ने युवा पीढ़ी को स्थिर रिश्तों और परिवार की अवधारणा से दूर कर दिया है। "अगर लोग डेटिंग नहीं करेंगे, तो शादी नहीं होगी। और जब शादी नहीं होगी, तो परिवार कैसे बनेंगे?" – वेंस।

टेक्नोलॉजी ने बदली रिश्तों की परिभाषा

वेंस का कहना है कि आधुनिक डेटिंग संस्कृति में टेक्नोलॉजी की घुसपैठ बढ़ गई है। युवा अब आम बातचीत करने से भी कतराते हैं, जिससे रिश्तों की गहराई खत्म हो रही है। यह एक सामाजिक संकट का रूप ले सकता है।

कम होती जनसंख्या पर भी जताई चिंता

वेंस पहले भी अमेरिका में घटती जनसंख्या पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने 2019 में कहा था कि "हमारी जनसंख्या इतनी तेजी से नहीं बढ़ रही कि भविष्य में उसे बनाए रखा जा सके।" 2021 में उनके एक बयान ने खासा विवाद भी खड़ा किया था जब उन्होंने बिना बच्चों वाली महिलाओं को “दुखी बिल्ली पालने वाली महिलाएं” कहा था।

डेटिंग ऐप्स का क्रेज घटा, कंपनियां नुकसान में

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, डेटिंग ऐप्स का क्रेज कम हो रहा है। महिलाएं अब इनमें ज्यादा रुचि नहीं ले रहीं और पुरुषों को पार्टनर खोजने में कठिनाई हो रही है। Match Group, जो Tinder और अन्य प्रमुख ऐप्स का मालिक है, ने हाल ही में 13% कर्मचारियों की छंटनी की है। साथ ही खबर है कि Tinder की CEO Faye Iosotaluno को भी जल्द बदला जा सकता है।

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी